Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Aug, 2025 ♦ 4:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा : दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, शव छोड़कर पति और ससुर फरार, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    गढ़वा : दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, शव छोड़कर पति और ससुर फरार, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड के नावाडीह पखनाहा गांव में 20 साल की एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला के पिता के द्वारा हत्या का मामला थाने में दर्ज कराने के बाद सभी ससुरालवाले घर से फरार हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या के पीछे की वजहों की जांच में भी जुटी हुई है।

    जानकारी के अनुसार पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना के खडीहा गांव के परिखा चौहान ने एक साल पूर्व अपनी बेटी पूजा की शादी गढ़वा के पखनाहा गांव के सुनील चौधरी के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले मोटरसाइकिल एवं सोने की चैन की मांग करने लगे। दहेज में उक्त सामान नहीं मिलने पर पूजा के साथ मारपीट की घटना होने लगी. मारपीट की पूरी कहानी पूजा अपने मायके वालों को बताती थी। बीते बुधवार को भी पूजा ने अपने पिता को फोन कर फिर से मारपीट करने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसी दिन शाम में उसके दामाद सुनील चौहान ने उन्हें फोन कर बताया कि पूजा की तबीयत खराब है. परीखा चौधरी जब बेटी के घर पहुंचे तो पूजा के घर के सभी सदस्य गायब थे. जबकि पूजा का शव घर में पड़ा हुआ था। पूजा के शरीर पर मारपीट और गले दबाने के निशान हैं।

    शव मिलने के बाद परिखा चौहान ने कांडी थाना जाकर अपनी बेटी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करा दी। जिसमें अपने दामाद सुनील चौहान उसके पिता नरेश चौहान, उसके भाई अनिल चौहान सुजीत चौहान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। पूरे मामले में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है. इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article34वां राष्ट्रीय खेल घोटाला : नेशनल गेम्स ऑर्गेनाइजिंग कमिटी कार्यालय में सीबीआई की छापेमारी
    Next Article झारखंड : ढाई वर्ष में तीन गुना अधिक घरों में पहुंचा नल से जल

    Related Posts

    झारखंड

    नक्सल और अपराध को लेकर IG सुनील भास्कर ने की हाई लेवल बैठक, दिए कड़े निर्देश

    August 20, 2025
    झारखंड

    आनंदपुर में छात्रों को मिली साइकिल, शिक्षा के रास्ते पर बढ़े कदम…

    August 20, 2025
    झारखंड

    कुख्यात मयंक सिंह 23 अगस्त को आयेगा झारखंड, ATS एसपी ऋषव झा के नेतृत्व में टीम रवाना

    August 20, 2025
    Latest Posts

    STET और TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलान, कहा…

    August 20, 2025

    पितृपक्ष 2025 : गया में श्रद्धालुओं के लिए BSTDC के विशेष यात्रा पैकेज और ऑनलाइन पिंडदान की सुविधा

    August 20, 2025

    नक्सल और अपराध को लेकर IG सुनील भास्कर ने की हाई लेवल बैठक, दिए कड़े निर्देश

    August 20, 2025

    आनंदपुर में छात्रों को मिली साइकिल, शिक्षा के रास्ते पर बढ़े कदम…

    August 20, 2025

    कुख्यात मयंक सिंह 23 अगस्त को आयेगा झारखंड, ATS एसपी ऋषव झा के नेतृत्व में टीम रवाना

    August 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.