चिटफंड और नन बैंकिंग कंपनियों के जरिए 25000 करोड़ की ठगी के मामले में सीबीआई की इओडब्लू विंग ने 14 नए मामले दर्ज किए हैं। इसके साथ ही सीबीआई के द्वारा दर्ज ताजा मामलों की संख्या बढ़ कर 83 हो गई है। सीबीआई के इओडब्लू विंग के द्वारा दर्ज ताजा मामलों में पूणे के बड़े कारोबारी हस्ती साई प्रसाद के वालासाहेब केशव राव भापेकर, शशांक बालासाहेब भापेकर के साथ साथ द रिपब्लकन पार्टी ऑफ इंडिया के हेमा घोष को भी आरोपी बनाया गया है। रोजवैली के जरिए कई होटल का संचालन करने वाले गौतम कुंडू को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंशन आफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
केस नंबर आरसी 0932017एस0087
इंफोकेयर एग्रो इंडिया लिमिटेड के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। धनबाद के हरिहरपुर थाने में कंपनी के खिलाफ दो मामले दर्ज थे। इस मामले में कंपनी के तुलसी नारायण बोस, इंफोकेयर इंफ्रा लिमिटेड मुख्यालय कोलकाता के अधिकारियों, निदेशक सुरेश रेड़्डी, कौशिक पात्रा, सीएमडी आलोक सिंह को आरोपी बनाया गया है। अनुसंधान की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार को सौंपी गई है।
केस नंबर आरसी 0932017एस0086
जमशेदपुर के टेल्को में कोर मेगा माल्ड इंडिया लिमिटेड समेत कई कंपनियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज थी। इस मामले में सीबीआई ने कोर मेगा माल्ड इंडिया के एमडी अंकुल मैती, एके विश्वास, रूमा विवास, पीके दास को आरोपी बनाया है। इस केस की जांच भी इंस्पेक्टर अनिल कुमार को दी गई है।
केस नंबर आरसी 0932017एस0085
गोड्डा के महगामा में 8थ वंडर गोल्डन इगल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज थी। इस मामले में सीबीआई ने कंपनी के संजीव सहाय, संजय कुमार पासवान, आशीष कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, मनोज सिंह, दिलीप कुमार मंडल, ज्ञान प्रकाश, को आरेापी बनाया है।
केस नंबर आरसी 0932017एस0084
महावीर मार्केटिंग ट्रेडिंग एंड फाइनेंस कंपनी के खिलाफ दर्ज मामले में महर्षि कुमार, शपथ कुमार, रंजन कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया है। कंपनी का मुख्यालय रातू रोड में जय माता दी कांप्लेक्स में था। इस केस के अनुसंधान की जांच भी अनिल कुमार को दी गई है।
केस नंबर आरसी 0932017एस0083
गिरिडीह के टाउन थाना, बोकारो के सेक्टर चार थाना में शारदा प्लेजर एंड एडवेंचर लिमिटेड के खिलाफ मामले दर्ज थे। दोनों मामलों का एक साथ सीबीआई अनुसंधान करेगी। इस केस में राकेश कुमार श्रीवास्तव, अमरकांत मिश्रा, सोमेन बनर्जी, सुमित कुमार, नंदिता सेन गुप्ता, राजेश कुमार झा, सरिता श्रीवास्तव को आरोपी बनाया गया है। इस केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर सुशील कुमार गुप्तता को दी गई है।
केस नंबर आरसी 0932017एस0082
सुराहा फाइनेंस कंपनी के खिलाफ दुमका, गोड्डा, महगामा, जामताड़ा में चिटफंड के जरिए ठगी के मामले दर्ज थे। इस मामले में सौम्यरूप भौमिक, शेखर मुशरर्फ हुसैन, मदन अधिकारी, हराधन चौधरी, समुलाल राय, अरूण घोष, शंखदीप पालित, कल्याण चौधरी, युनूस खान, दिलीप रंजन था समेत 27 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। केस का अनुसंधान इंस्पेक्टर सुशील कुमार गुप्ता करेंगे।
केस नंबर आरसी 0932017एस0081
विश्वामित्र इंडिया परिवार , इनोरमस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सुराहा ग्रूप आफ कंपनीज, वेयर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा ठगी के मामले में यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस केस में सुमित ठाकुर, मनोज कुमार चांद, पंकज कुमार चांद, राहुल कुमार चौहान, राहुल मोदी, जयराम, प्रमोद कुमार, अनिल प्रसाद, कन्हैया चौहान, समेत 18 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। केस का अनुसंधान इंस्पेक्टर सुशील कुमार गुप्ता करेंगे।
केस नंबर आरसी 0932017एस0080
प्रयाग इंफोटेक, एमफिल रियलिटि इंडस्ट्रीज लिमिटेड, साई प्रसाद ग्रुप आफ कंपनीज, सन प्लास्ट एग्रो फाइनेंस, रोज वैली होटल एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में प्रयाग इंफोटेक के वासुदेव बागची, अविक बागची, स्वपना बागची, एमफिल रियलिटी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सैफुल इस्लाम, मो अजीम उद्दीन, मनोवर रहमान, साई प्रसाद के वालासाहेब केशव राव भापेकर, शशांक बालासाहेब भापेकर, बिंदू शेखर झा, सन प्लास्ट एग्रो के एमडी सौरभ कुमार , रोजवैली के गौतम कंडू, शिवरमॉय दत्ता, अशोक कुमार साहा, रामलाल गोस्वामी और मो अजमल अहमद को आरोपी बनाया गया है।
केस नंबर आरसी 0932017एस0079
रांची के डेली मार्केट, सरायकेला के आदित्यपुर, बोकारो के सेक्टर चार में दर्ज मामलों को एक साथ कर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस केस में कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, शाहजहां खान, शमशुल आलम खान, रामकृष्ण मंडल, प्रवीर हलधर, रतन कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, सलेम लश्कर, लुकमान अंसारी, चंदन चौधरी, शहाजमाल खान, लक्ष्मीकांत गेयान, निर्मल महतो, अब्दुल रहमान, , जयंत कुमार जेठी, शमशाद आलम, मो इब्राहिम, अहजल खान और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के हेमा घोष को आरोपी बनाया गया है।
केस नंबर आरसी 0932017एस0078
एंजल एग्रीगेट लिमिटेड के खिलाफ साहेबगंज थाने में दर्ज एफआइआर के आधार पर सीबीआई ने यह प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में कंपनी के सीएमडी शेख हसीबुल हक, सुनीमल गोस्वामी, बबलू पासवान, सूर्यकांत राय, सदानंद मंडल को आरोपी बनाया गया है। केस का अनुसंधान इंस्पेक्टर अताउल मुस्तफा करेंगे।
केस नंबर आरसी 0932017एस0077
मेसर्स क्रिस्केंट रियलिस्ट बिल्डर्स लिमिटेड के खिलाफ जामताड़ा थाने में एफआइआर दर्ज के आधार पर कंपनी के देवराज बनर्जी, सुरोजीत मंडल, देवलोक गांगुली, तरूणक्रांति चटर्जी, अंजुम विलास चटर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस केस की जांच भी इंस्पेक्टर अताउल मुस्तफा करेंगे।
केस नंबर आरसी 0932017एस0076
जामताड़ा के महिजाम थाने में मेसर्स ग्लोबल इंफ्रा एनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज था। इस केस में सीबीआई ने कंपनी के साकेत बनर्जी, कमलजीत बनर्जी, विद्युत गोराई, रंजीत कुमार बनर्जी, सुब्रत सरकार, रामेश्वर घोष, कौस्तुव मजूमदार समेत 10 लोगों को आरोपी बनाया है।
केस नंबर आरसी 0932017एस0075
जामताड़ा में ही सक्रिय चिटफंड कंपनी मेसर्स टावर इंफोटेक लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज था। सीबीआई ने कंपनी के निदेशक, पार्टनर और ब्रांच मैनजर को आरोपी बनाया है। केस सारे अज्ञात पदधारियों पर है। अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआइ रंधीर कुमार को दी गई है।
केस नंबर आरसी 0932017एस0074
मेसर्स लाइफ केयर रिसॉर्ट एंड पार्क लिमिटेड कंपनी के खिलाफ जामताड़ा के महिजाम थाने में एफआइआर दर्ज थी। इस केस में कंपनी के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सबसे बड़े चिटफंड घोटाले में फिर 14 मामले दर्ज, नेता- होटल कारोबारी समेत अन्य को बनाया आरोपी
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Article25 हजार करोड़ की ठगी के मामले में सीबीआइ ने 31 नए मामले दर्ज किए
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

