Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आदिवासी संस्कृति जिसपर हमें गुमान है उसे सहेजना है : रघुवर दास
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी संस्कृति जिसपर हमें गुमान है उसे सहेजना है : रघुवर दास

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मुड़मा जतरा के समापन समारोह में आदिवासी समाज के शक्ति स्थल में शीश नवा नमन किया*
    • प्रतीक चिन्ह(रलपा, चलपा, घोड़ा, हाथी) के साथ घोल में नाचते-गाते-झूमते शक्ति स्थल की परिक्रमा लोगों ने की, दिखी आदिवासी परंपरा और संस्कृति की अद्भुत झलक

    मांडर/रांची। आदिवासी समाज के शक्ति स्थल पर आकर धन्य हुआ। शक्ति स्थल पर शीश नवा कर जनकल्याण हेतु शक्ति मांगी है। गरीबों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। मेला मीठास लेकर आता है, यह मेल जोल का माध्यम है। साथ ही परंपरा एवं संस्कृति से रूबरू होकर हम गौरवान्वित भी होते हैं। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ऐतिहासिक मुड़मा मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अथिति कही।

    परंपरा एवं संस्कृति को है सहेजना

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी परंपरा और संस्कृति को हमें मिलकर सहेजना है। मुड़मा मेला को राज्य सरकार ने राजकीय मेला का दर्जा दिया है, जिसकी अधसूचना जारी हो चुकी है। हमें अपनी आदिवासी संस्कृति और परंपरा पर गर्व है और हमें इसे अक्षुण्ण रखना है। नई पीढ़ी के युवा आगे बढ़ कर अपनी संस्कृति को सहेजने का काम करें। इस संस्कृति पर हमला नहीं होने दें।

    बदलाव आया और भी बदलाव लाएंगे, दो माह में बनेगा पथ

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पूर्व मुड़मा मेला की स्थिति का आंकलन करें। सरकार ने इस क्षेत्र को विकसित करने का प्रयास किया है। यहां की समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। दो माह के अंदर शक्ति स्थल तक पहुंचने वाले पथ का निर्माण होगा।

    आदिवासी बहुल क्षेत्र है सरना कोड लागू करने की मांग है

    मांडर की विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर ने कहा कि यहां सदियों से चली आ रही संस्कृति का निवर्हन करते आ रहें हैं। देश विदेश के लोग यहां आते हैं। विगत 5 वर्ष से स्वच्छ वातावरण में मेला का संचालन हो रहा है। सरकार ने यहां विकास का कार्य किया है। मांडर आदिवासी बहुल क्षेत्र रहा है। आदिवासी सरना कोड लागू करने की मांग सरकार से कर रहें हैं। मुख्यमंत्री अवश्य इस दिशा में पहल करेंगे।

    धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए इस जतरा की परम्परा और ऐतिहासिकता से अवगत कराया।

    इस अवसर पर मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर, धर्मगुरु बंधन तिग्गा, राँची के उपायुक्त राय महिमापत रे और वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश कुमार गुप्ता, रांची पड़हा जतरा समिति के अध्यक्ष जगराम उरांव, सचिव रनथू उरांव, कमले उरांव, ओडिसा, बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के विभिन्न जिलों से आये भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेकॉन में अंगारा 7.1 ए, स्तर 2 लॉन्च, सीएमडी बोले- भारत में लौह और इस्पात उद्योग के विकास, आधुनिकीकरण में मेकॉन की महत्वपूर्ण भूमिका
    Next Article पैरवी चली, दागियों को भी फील्ड में पोस्टिंग, 48 डीएसपी का तबादला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    Latest Posts

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.