Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 May, 2026 ♦ 5:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»तीन नाबालिग का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, पूरे इलाके में सनसनी
    झारखंड

    तीन नाबालिग का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, पूरे इलाके में सनसनी

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2022Updated:May 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ra
    तीन नाबालिग का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमकाः बरमसिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिला है. इसमें दो नाबालिग छात्र और एक नाबालिग छात्रा की लाश बरामद की गयी है. ये तीनों अगल-बगल गांव के ही रहने वाले हैं. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. घटना को लेकर ग्रामीण आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं. दुमका के बरमसिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर तीन नाबालिग का शव ग्रामीणों के द्वारा देखा गया. एक छात्र 11वीं में पढ़ाई करता था, वहीं दूसरा छात्र 8वीं में पढ़ाई कर रहा था.

    ये दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. जबकि नाबालिग छात्रा जिसका शव उन्हीं के साथ मिला है वो 5वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी. वो छात्रा घटनास्थल से कुछ दूर ही दूसरे गांव की निवासी है. इन बच्चों के परिजनों को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, वो सभी मौके पर पहुंच गए हैं. इस दिल दहला देने वाली घटना से चारों तरफ चीख-पुकार मच गयी है. सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. किसी को इस घटना के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वो इस बात से अनभिज्ञ हैं कि इतनी बड़ी घटना क्यों घटी, वो कुछ बताने की भी स्थिति में नहीं है.

    वहीं आसपास के ग्रामीणों ने जानकारी दी कि दोनों नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ एक और लड़की शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रहे थे. उसके बाद सुबह इन तीनों नाबालिग का शव यहां रेलवे ट्रैक पर नजर आ रहा है. ग्रामीणों के अनुसार इनके साथ एक और लड़की भी थी. लेकिन जो एक और लड़की थी वह कहीं नजर नहीं आई. अगर उस लड़की को खोजा जाए तो वह इस घटना की वजह बता सकती है. ग्रामीण उसकी तलाश कर रही है. हालांकि इस घटना के बाद पुलिस अब तक मौके पर पहुंच नहीं पाई है. प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. अब पुलिसिया जांच में ही इन तीन नाबालिग के रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की घटना से पटाक्षेप हो पाएगा.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article21 मई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article हार के साथ खत्म हुआ CSK का सफर, धोनी ने कहा- एक गलती पड़ी भारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनिल टाइगर ह’त्याकांड का मास्टरमाइंड कोलकाता से गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी लेकर कारोबारी पर भी कराई थी फायरिंग

    May 16, 2026
    गुमला

    महंगाई से लेकर वोटर लिस्ट तक गरमाई बहस, कांग्रेस ने तेज की आंदोलन की तैयारी

    May 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र की मौ’त, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    May 16, 2026
    Latest Posts

    अनिल टाइगर ह’त्याकांड का मास्टरमाइंड कोलकाता से गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी लेकर कारोबारी पर भी कराई थी फायरिंग

    May 16, 2026

    महंगाई से लेकर वोटर लिस्ट तक गरमाई बहस, कांग्रेस ने तेज की आंदोलन की तैयारी

    May 16, 2026

    रिम्स हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र की मौ’त, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    May 16, 2026

    दो माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों का डीईओ कार्यालय में प्रदर्शन

    May 16, 2026

    जामताड़ा में झामुमो छात्र मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन, नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ फूंका पुतला

    May 16, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.