Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूजा सिंघल मामला : 5 बॉक्स में बंद महत्वपूर्ण दस्तावेज लाए गए ईडी दफ्तर, खुल रहे राज
    झारखंड

    पूजा सिंघल मामला : 5 बॉक्स में बंद महत्वपूर्ण दस्तावेज लाए गए ईडी दफ्तर, खुल रहे राज

    Team JoharBy Team JoharMay 17, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड की चर्चित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन सिंह से ईडी के अधिकारियों की पूछताछ जारी है। इससे पहले मंगलवार को डॉक्टर्स की टीम ने पूजा सिंघल और सुमन सिंह की जांच की, जिसमें दोनों पूरी तरह से फिट पाए गए।

    गौरतलब है कि सोमवार को दोनों आरोपियों को ईडी कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान ईडी ने दोनों की रिमांड अवधि बढ़ाने की गुहार लगाई। इस पर अदालत ने आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन सिंह की रिमांड अवधि चार दिन और बढ़ा दी। अब उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को 5 बॉक्स में बंद महत्वपूर्ण दस्तावेज ईडी दफ्तर लाए गए। ये वे दस्तावेज हैं जो आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार के अलग-अलग ठिकाने से जब्त किए गए हैं। इन दस्तावेजों को आरोपियों के सामने रखकर ईडी आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार से पूछताछ कर रही है।

    ईडी की जांच मनरेगा घोटाले से शुरू हुई थी लेकिन अब यह अवैध खनन की तरफ मुड़ चला है। सोमवार को राज्य के तीन डीएमओ से ईडी की टीम ने पूछताछ की थी। जानकारी मिली है कि राज्य में जिन इलाकों में पत्थर उत्खनन और अवैध तस्करी की बात सामने आई है वहां के स्थानीय नेताओं, पुलिस विभाग के अफसरों, प्रशासनिक और विभागीय अफसरों की संलिप्तता है। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक अवैध कारोबार से उगाही की जानकारी पूछताछ के दौरान सामने आई है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इसमें कौन-कौन से लोग शामिल हैं, साथ ही इससे लाभान्वित होने वालों में कौन-कौन से लोग हैं।

    इधर, सोमवार को साहिबगंज के डीएमओ विभूति कुमार को भी हाजिर होना था।लेकिन ईडी को सोमवार की सुबह साहिबगंज डीसी का पत्र मिला। पत्र के जरिये यह बताया गया कि साहिबगंज डीएमओ की बेटी की शादी 17 मई को साहिबगंज में ही है और 20 मई तक शादी के कार्यक्रमों में वह व्यस्त हैं। ऐसे में 20 तारीख के बाद ईडी के समक्ष हाजिर होंगे।

    वहीं दूसरी तरफ पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से फिलहाल पूछताछ नहीं की जा रही है, हालांकि अभिषेक झा लगातार ईडी दफ्तर आ-जा रहे हैं। मंगलवार को भी अभिषेक झा दफ्तर पहुंचे थे।

    गिरफ्तारी के बाद पूजा सिंघल के स्वास्थ्य में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा था, लेकिन अब उनकी स्थिति सामान्य है। मंगलवार को डॉक्टर की टीम ने उनकी जांच के बाद यह पाया कि अब उनका बीपी सामान्य है। उनको दूसरी तकलीफ भी नहीं है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, शिवलिंग वाली जगह सील, सिर्फ 20 लोगों को दी जाएगी प्रार्थना करने की इजाजत
    Next Article धनबाद : तीन कांडों में संलिप्त प्रिंस खान के पांच गुर्गे गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.