Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 1:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- सरकार में नियम-कानून ताक पर, जनता की सेवा नहीं, खनिज संपदा लूटने के लिए बनी है गठबंधन सरकार
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- सरकार में नियम-कानून ताक पर, जनता की सेवा नहीं, खनिज संपदा लूटने के लिए बनी है गठबंधन सरकार

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को हेमंत सरकार पर कड़ा हमला बोला। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मरांडी ने कहा कि इस सरकार में नियम-कानून को ताक पर रख दिया गया है। यहां वही हो रहा जैसा सत्ता में बैठे लोग चाहते हैं। पैसे का खुलेआम लेन-देन चल रहा है। राज्य में काम उसी का हो रहा है जो चढ़ावा दे रहा है, भले ही वह नियम विरुद्ध क्यों न हो। उन्होंने कहा कि आज राज्य के हालात भ्रष्टाचार में वैसे ही हो गए हैं जैसे कभी संयुक्त बिहार में थे। कभी बिहार से बाहर बिहार का बताने में शर्म आती थी आज झारखंड का बताने में शर्म आती है। झामुमो कांग्रेस और राजद गठबंधन की यह सरकार जनता की सेवा के लिये नहीं बनी बल्कि राज्य के खनिज संसाधनों को लूटने और अपने चहेतों और भ्रष्ट अधिकारियों से लुटवाने के लिये बनी है। 28 महीनों के शासनकाल में यह पूरी तरह प्रमाणित हो चुका है।

    उन्होंने कहा कि राज्य में केवल लूट और ध्वस्त कानून-व्यवस्था की ही चर्चा हो रही। इस सरकार ने कार्यपालिका तथा विधायिका की परिभाषा ही बदल कर रख दी।उन्होंने कहा कि विधानसभा में कई बार बालू पर राज्य सरकार का जवाब आया परंतु कार्रवाई अबतक शून्य है। राज्य में गरीबों के आवास बालू के अभाव में नहीं बन पा रहे।अगर कोई जरूरत मंद गरीब कहीं नदी-नालों से बालू उठा लेता है तो उसपर तुरंत पुलिसिया कार्रवाई हो जाती है।कहीं, किसी कांट्रेक्टर को पर्यावरण रिपोर्ट नहीं मिलता तो उसका लीज रद्द हो जाता लेकिन चहेतों के लिये ऐसे नियम बदल जाते हैं। मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन की पार्टनरशिप कंपनी ग्रैंड माइनिंग जिसे पिछली सरकार ने अवैध माइनिंग के लिए फाइन किया था, उसे भी जमा नहीं कराया गया। उल्टे खदान तक जंगलों में अवैध रास्ते बना दिये गए। जब स्थानीय लोगों ने इसपर केस दर्ज कराए तो अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों और सत्ता में बैठे नेताओं के बीच सांठगांठ है।

    उन्होंने कहा कि इस सरकार में एक नही अनेकों आरोप से घिरे पदाधिकारी महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हैं। रांची डीसी की बाजरा और बरियातू की जमीन के आरोपों की रिपोर्ट उनके खिलाफ है फिर भी वे महत्वपूर्ण पद पर बैठे हैं। इससे यह स्पष्ट है कि यह सरकार राज्य को लूटने के लिये बनी है। मरांडी ने कहा कि भाजपा ऐसी सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ रही है। पंचायत चुनाव के बाद पार्टी का आंदोलन और तेज होगा। भाजपा का आंदोलन इस भ्रष्ट, निकम्मी और जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा। प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रवक्ता सरोज सिंह उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंचायत चुनाव : राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच आठ जिलों में 59.14 प्रतिशत हुआ मतदान
    Next Article रांची एयरपोर्ट पर दिव्यांग को विमान पर चढ़ने से रोकने का मामला: DGCA ने इंडिगो एयरलाइंस को नोटिस भेजा, 26 मई तक जवाब मांगा

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में डूबे क्षेत्र और राहत शिविरों का DC ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

    June 20, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पर संकट, 28 जून को होगा बड़ा प्रदर्शन

    June 20, 2025
    खूंटी

    2 दिनों से कोयल नदी में फसे ग्रामीणों को NDRF की मदद से किया गया रेस्क्यू

    June 20, 2025
    Latest Posts

    पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

    June 20, 2025

    PM नरेंद्र मोदी सीवान पहुंचे, जनता ने किया भव्य स्वागत

    June 20, 2025

    चार दुकानों में लगी भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान

    June 20, 2025

    कम हो रहे कोरोना के मामले, 7 हजार से घटकर 5608 पर पहुंचे सक्रिय केस

    June 20, 2025

    जमशेदपुर में डूबे क्षेत्र और राहत शिविरों का DC ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.