Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 8:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पंचायत चुनाव: उपायुक्त छवि रंजन और एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने दिए दिशा-निर्देश
    झारखंड

    पंचायत चुनाव: उपायुक्त छवि रंजन और एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने दिए दिशा-निर्देश

    Team JoharBy Team JoharMay 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिये रांची के उपायुक्त छवि रंजन और एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने शुक्रवार को सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रिफिंग की। मतदान के सफल संचालन के लिए आला अधिकारियों ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    प्रथम चरण के मतदान में रांची जिला के चार प्रखंड बुंडू, सोनाहातू, राहे एवं तमाड़ के लिए 14 मई को मतदान होना है। मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर पर उपायुक्त और एसएसपी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की। उपायुक्त एवं एसएसपी ने चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी गाइडलाइंस का पूर्ण रुप से अनुपालन करते हुए ससमय मतदान प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा दोनों अधिकारियों ने मतदान के दौरान विधि व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

    उपायुक्त ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान की तिथि 14 मई को निर्धारित है। मतदान सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक संपन्न होगा। निष्पक्ष मतदान को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने निर्भीक होकर निष्पक्ष एवं भेदभाव रहित मतदान कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी सजगता एवं कार्यकुशलता पर सेक्टर के सभी मतदान केन्द्रों पर सुचारू मतदान संभव है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र एवं भयमुक्त चुनाव कराना जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है। इसमें किसी तरह की त्रुटि या समस्याएं नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त ने मतदाताओं एवं आमजनों से भी अपील किया कि निर्वाचन कार्य में लगे पदाधिकारियों को सहयोग करें, ताकि निष्पक्ष निर्वाचन कार्य संपन्न कराने में कोई समस्या न हो।

    एसएसपी सुरेंद्र झा ने ब्रीफिंग के दौरान चुनाव कार्य में किसी तरह की समस्याएं तथा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना पर वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न कराने में आपसी सहयोग एवं समन्वय आवश्यक है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : टेंडर हर्ट के स्कूल बस में लगी आग, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान
    Next Article गिरिडीह : बाराती के गाड़ी पलटने से दो की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    रांची-पुरुलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौ’त, एक घायल…

    August 13, 2025
    जामताड़ा

    दिवंगत विधायक विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी पहुंचीं नेमरा, सीएम से मिल व्यक्त की संवेदना

    August 13, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, बोले- जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो

    August 13, 2025
    Latest Posts

    तेजस्वी यादव का सनसनीखेज खुलासा : सांसद वीणा देवी के पास दो EPIC नंबर, चुनाव आयोग पर सवाल

    August 14, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 14 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 14, 2025

    रांची-पुरुलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौ’त, एक घायल…

    August 13, 2025

    दिवंगत विधायक विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी पहुंचीं नेमरा, सीएम से मिल व्यक्त की संवेदना

    August 13, 2025

    सीएम हेमंत पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, बोले- जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो

    August 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.