Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2025 ♦ 11:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खान सचिव पूजा सिंघल को जेल जाने से पहले ही चक्कर आया, रात बिताने के बाद बढ़ा BP
    झारखंड

    खान सचिव पूजा सिंघल को जेल जाने से पहले ही चक्कर आया, रात बिताने के बाद बढ़ा BP

    Team JoharBy Team JoharMay 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल को जेल जाने से पहले ही चक्कर आ गया… और एक रात जेल में बिताने के बाद सुबह से उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया है… ED ऑफिस में उनका हेल्थ चेक अप करने आए डॉ. आरके जायसवाल ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़कर 190/72 हो गया था। 10 मिनट की काउंसिलिंग के बाद वो 162/100 हो गया। इसकी दवा उन्हें दी गई है। हालांकि जेल जाने के दौरान हुए हेल्थ चेकअप में वो पूरी तरह फिट थीं। जेल में भी उन्होंने तनाव और नींद की गोलियां ली हैं। मालूम हो कि खूंटी में मनरेगा घोटाले मामले में 16 घंटे की पूछताछ के बाद पूजा सिंघल को अरेस्ट कर लिया गया था। इसके बाद रात 10 बजे होटवार जेल भेज दिया गया था।

    वहीं ED ने तीसरे दिन भी उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। उनके पति अभिषेक झा भी ED ऑफिस पहुंच गए हैं। वहीं इनके CA सुमन सिंह को ED के कोर्ट में पेश किया गया है। ED सूत्रों की मानें तो आज तीनों को सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है। इसके साथ ही 17 करोड़ रुपए मिलने के मामले में आज ED तीसरी गिरफ्तारी कर सकती है। इसमें IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को गिरफ्ता किया जा सकता है।

    अपनी रंगीन लाइफ के लिए चर्चा में रहने वाली पूजा सिंघल पर जब से ED ने दबिश दी है वो एक ही कपड़े में घूम रही है। 3 मई को सिंघल को हरे रंग के सलवार-सूट में ED ऑफिस पहुंची थी। इसके बाद से वो इसी कपड़े में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर भी वो चमक नहीं दिख रही है। जेल जाते समय तो वो सहारे लेकर आगे बढ़ रहीं थी।

    रिमांड के दौरान अपने एक परिजन से मिल सकेंगी पूजा
    आज से पूजा सिंघल अगले 5 दिनों तक ED के रिमांड पर रहेंगी। इस दौरान वे रोजाना अपने अधिवक्ता और किसी एक परिजन से मिलने की छूट रहेगी। वहीं पूछताछ के दौरान एक महिला अधिकारी भी मौजूद रहेंगी। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद जांच एजेंसी इन्हें दोबारा न्यायालय में पेश करेगी। इसके बाद फिर से उन्हें होटवार जेल भेजा जाएगा।

    CM आज दे सकते हैं सस्पेंशन का ऑर्डर
    खान सचिव पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद उनके निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्मिक व प्रशासनिक सुधार विभाग ने निलंबन की फाइल मुख्य सचिव के माध्यम से CM को भेज दी है। गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी हो सकता है। उधर, सीएम ने कहा है कि पूजा सिंघल को मनरेगा घोटाले के अारोप में वर्ष 2017 में क्लीन चिट देनेवाले दोषी अधिकारियों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को झारखंड हाई कोर्ट से मिली राहत
    Next Article चायत चुनाव : नक्सलियों के खिलाफ जंगल में अभियान तेज़, एसएसपी खुद बुलेट चला कर पहुंचे जंगल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जनहित में काम नहीं होता तो VRS ले लीजिये : DC

    May 10, 2025
    झारखंड

    हथियार के साथ कुख्यात अपराधी नितेश शर्मा गिरफ़्तार, बड़ी वारदात टली

    May 10, 2025
    Latest Posts

    नगरोटा में मिलिट्री यूनिट पर आतंकी हमला, चीन बोला- हम पाकिस्तान के साथ

    May 10, 2025

    जम्मू, पंजाब और राजस्थान में ब्लैकआउट, BSF के सब इंस्पेक्टर शहीद

    May 10, 2025

    पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, फिर किया हमला…

    May 10, 2025

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025

    सीजफायर के बाद भी सिंधु जल संधि रहेगी स्थगित…

    May 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.