Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दुमका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी नक्सली आकाश मुर्मू पुणे से गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    दुमका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी नक्सली आकाश मुर्मू पुणे से गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    दुमका। नक्सलियों के खिलाफ दुमका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक लाख रुपये का इनामी नक्सली 28 वर्षीय आकाश मुर्मू को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। 2013 में पाकुड़ के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमरजीत सिंह बलिहार की हत्या के बाद से पुलिस को आकाश की तलाश थी।

    दुमका के एसपी वाईएस रमेश ने सोमवार को नक्सली आकाश की गिरफ्तारी की जानकारी मीडिया को दी। वे पुलिस अधिकारियों के साथ नक्सली मुर्मू को लेकर मीडिया के सामने आए। उन्होंने बताया कि पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत सिंह बलिहार की हत्या के बाद से ही आकाश लगातार स्थान बदलकर रह रहा था। वह नक्सलियों के अंतरराज्यीय नेटवर्क में शामिल हो गया था। फिलहाल महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से छापामार आकाश को धर दबोचा।
    वर्ष 2013 में 2 जुलाई को पाकुड़ के तत्कालीन एसपी बलिहार की नक्सिलयों ने हत्या कर दी थी। नक्सलियों के हमले में बलिहार के मारे जाने के बाद से ही आकाश की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि आकाश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। आकाश दुमका के रामगढ़ प्रखंड के लखनपुर गांव का रहने वाला है।

    jharkhand Latest news naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीटीसी मुसाबनी हजारीबाग प्रशिक्षण केंद्र और नेतरहाट जंगल वार फेयर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा : रघुवर दास
    Next Article ज्वेलरी दुकान में डकैती करने आये पांच अपराधी ने दुकान संचालक के दोनों बेटे को मारी गोली, विरोध होने पर अपराधियों ने चलायी गोली, पुलिस कर रही है जांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.