Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 5:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद: रेलवे स्टेशन में एक नशेड़ी अपराधी ने महिला को छुरा मारा, यात्रियों में हड़कंप मचा
    झारखंड

    धनबाद: रेलवे स्टेशन में एक नशेड़ी अपराधी ने महिला को छुरा मारा, यात्रियों में हड़कंप मचा

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: रेलवे स्टेशन परिसर में एक नशेड़ी अपराधी ने महिला को छुरा मारा और खुद भी नशे की हालत में वहीं गिर गया. स्टेशन परिसर में इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है.पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत धनबाद रेल मंडल का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन धनबाद स्टेशन परिसर मे सुरक्षा व्यवस्था के सिर्फ दावे हैं, पर जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल परे है. स्टेशन परिसर में धनबाद रेल मंडल सुरक्षा के कितने भी दावे कर ले, पर यह आज भी असुरक्षित है. गुरुवार देर शाम कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई. जहां एक नशेड़ी युवक ने महिला को सभी के सामने छुरा मार दिया. यह वाक्या सैकड़ों लोगों के सामने रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर घटा.

    धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार की देर शाम एक नशेड़ी ने झरिया थाना क्षेत्र निवासी इंदिरा नगर चौथाई कुल्ही की जिया खातून के गले से सोने चेन छीनना चाहा तो महिला उससे भिड़ गयी. जिसके बाद अपराधी ने महिला को चाकू मारा और नशे की हालत में खुद वहीं गिर पड़ा. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद राजकीय रेल थाना के प्रभारी ने बताया कि घायल महिला कुछ दिन पहले ही रेलवे के तार चोरी मामले में जमानत पर छूटकर आई है.

    वहीं रेलवे सूत्रों का कहना है कि अपराधी और घायल महिला के बीच पहले से सांठगांठ थी. जिसमें संभवत पैसे बंटवारे के विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई है. जिसे महिला चेन स्नेचिंग की घटना बता रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब चंद कदमों की दूरी पर राजकीय रेल थाना और आरपीएफ के पोस्ट मौजूद है तो ऐसे में चेन छिनतई और चाकूबाजी की घटना होने के बाद भी पुलिस को पहुंचने में देरी क्यों की. स्टेशन परिसर में लोगों ने बताया कि यहां सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंडिकैश ATM गैस कटर से काटकर चोर लाखों रुपए लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article मुख्यमंत्री सोरेन ने अंडर-17 सब जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, प्रतियोगिता में 30 गोल्ड मेडल के लिए 27 राज्यों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    Related Posts

    जमशेदपुर

    30 लाख रुपये की लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पिता ने की बेटे की हत्या, पैसे को लेकर हुआ था विवाद

    September 12, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को रिसालदार शाह बाबा उर्स में शामिल होने का दिया निमंत्रण

    September 12, 2025
    Latest Posts

    चुनाव आयोग ने मीडिया अधिकारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की, भ्रामक जानकारी से निपटने पर दिया जोर

    September 12, 2025

    30 लाख रुपये की लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 12, 2025

    पिता ने की बेटे की हत्या, पैसे को लेकर हुआ था विवाद

    September 12, 2025

    CM हेमंत सोरेन को रिसालदार शाह बाबा उर्स में शामिल होने का दिया निमंत्रण

    September 12, 2025

    एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले IPL अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, कहा…

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.