Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jul, 2025 ♦ 1:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मानव तस्कर पन्नालाल की पत्नी सुनीता देवी ने कोर्ट में किया सरेंडर, एनआइए ने एक लाख का इनाम घोषित किया था
    झारखंड

    मानव तस्कर पन्नालाल की पत्नी सुनीता देवी ने कोर्ट में किया सरेंडर, एनआइए ने एक लाख का इनाम घोषित किया था

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। कुख्यात मानव तस्कर पन्नालाल महतो की पत्नी सुनीता देवी ने एनआईए के विशेष न्यायाधीश एनके वर्मा की अदालत में सोमवार को सरेंडर कर दिया। अदालत में सुनीता देवी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया ।

    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी( एनआईए )ने मानव तस्कर पन्ना लाल की पत्नी सुनीता देवी के खिलाफ बीते शनिवार को एक लाख का इनाम घोषित किया था। सुनीता देवी जेल में बंद कुख्यात मानव तस्कर पन्ना लाल महतो की पत्नी है। सुनीता देवी खूंटी जिले के मुरहू की रहने वाली है। एनआइए ने कांड संख्या 09/2020 में मोस्ट वांटेड घोषित किया है। झारखंड में मानव तस्कर पन्ना लाल के खिलाफ खूंटी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में छह अगस्त 2018 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एनआइए ने इसी प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए दो मार्च 2020 को मामला दर्ज किया है। इस मामले को लेकर एनआइए ने कांड संख्या 1/2020 दर्ज किया है।

    उल्लेखनीय है कि 18 जून 2019 को खूंटी पुलिस ने पन्ना लाल को गिरफ्तार किया था। पन्ना लाल और उसकी पत्नी सुनीता देवी साल 2003 से ही मानव तस्करी कर रहे थे। मानव तस्करी कर पति- पत्नी ने लगभग 100 करोड़ की संपत्ति बनायी है। पति- पत्नी झारखंड और ओड़िशा से बच्चों की तस्करी करते थे। बच्चों को काम दिलाने के नाम पर बाहर ले जाकर बेचा जाता था। इसके लिए सुदूरवर्ती इलाकों के आदिवासी बच्चों और गरीब परिवार को निशाना बनाया जाता था।

    वहीं दूसरी ओर पन्ना मानव तस्कर पन्नालाल महतो के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज किया है। मामले में ईडी ने गत 31 दिसंबर को पन्ना लाल और उसके सहयोगियों की 3.36 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को जब्त की थी। जब्त संपत्ति में अरगोड़ा में पांच प्रमुख भू-खंड, खूंटी में चार प्लाट, विभिन्न बैंकों में पड़े 17.71 लाख रुपये नकद, टोयटा फार्च्यूनर शामिल था।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में रामनवमी की जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल हुए राम भक्त, SP ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान
    Next Article त्रिकुट पहाड़ हादसा अपडेट : रेस्क्यू अभियान के दौरान हुआ हादसा, एयरलिफ्ट के दौरान यात्री की गिरकर मौत

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में 24 घंटे में 73 बार बिजली गुल रहती है : बाबूलाल मरांडी

    July 20, 2025
    झारखंड

    लातेहार शहर में जंगली हाथी का आतंक, लोगों में दहशत

    July 20, 2025
    झारखंड

    JSBCL के हाथों में शराब बिक्री आने से अचानक बढ़ गया कलेक्शन, 17 दिनों में 2.80 करोड़ की बढ़त

    July 20, 2025
    Latest Posts

    नारियल पानी का सस्ता और सेहतमंद विकल्प : ये 5 जूस रखेंगे आपको तरोताजा

    July 20, 2025

    रांची में 24 घंटे में 73 बार बिजली गुल रहती है : बाबूलाल मरांडी

    July 20, 2025

    लातेहार शहर में जंगली हाथी का आतंक, लोगों में दहशत

    July 20, 2025

    JSBCL के हाथों में शराब बिक्री आने से अचानक बढ़ गया कलेक्शन, 17 दिनों में 2.80 करोड़ की बढ़त

    July 20, 2025

    टाटानगर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 7 नाबालिग मुक्त, 3 मानव तस्कर गिरफ्तार

    July 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.