Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jul, 2025 ♦ 1:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लोहरदगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी एरिया कमांडर सूरज खेरवार ने किया आत्मसमर्पण
    झारखंड

    लोहरदगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी एरिया कमांडर सूरज खेरवार ने किया आत्मसमर्पण

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2022Updated:April 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा। अंतर जिला मेगा आपरेशन डबल बुल के तहत चलाए गए अभियान में लोहरदगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस क्रम में बुधवार को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के इनामी एरिया कमांडर सूरजनाथ खेरवार ने जिले के उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्णा, पुलिस कप्तान प्रियंका मीणा व सीआरपीएफ कमांडेंट प्रभात कुमार संदवार तथा अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया।

    झारखंड सरकार के उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नई दिशा के तहत आत्मसमर्पण किए नक्सली एरिया कमांडर मूल रूप से लोहरदगा जिले के पेशरार थाना अंतर्गत बुलबुल गांव का रहने वाला है। माओवादी सूरजनाथ खेरवार के आत्मसमर्पण को जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी इसे एक बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि नक्सलियों के आत्मसमर्पण से न केवल माओवाद एवं उग्रवाद कमजोर हुआ है। बल्कि झारखंड पुलिस का भी हौसला बुलंद हुआ है। साथ ही सरकार की आत्मसर्पण नीति भी सार्थक साबित हुई है।

    पुलिस कप्तान प्रियंका मीना ने कहा कि जो नक्सली अभी मुख्यधारा से बचे हुये हैं वे आत्मसमर्पण कर समाज के विकास में सहयोग करे और विकास में बाधा बनेंगे तो पुलिस उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर सूरज नाथ खेरवार के आत्मसमर्पण करने के बाद जिले के उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने भी इसे बड़ी उपलब्धि बतलाया।
    इस मौके पर पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना काल से बंद ट्रेनों के परिचालन को शीघ्र आरंभ करे सरकार : गीता कोड़ा
    Next Article बेलचम्पा बालू घाट का उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

    Related Posts

    झारखंड

    गोमिया में बोरिंग से अचानक निकलने लगी आग, मची अफरा-तफरी… देखें वीडियो

    July 8, 2025
    झारखंड

    दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झामुमो जिलाध्यक्ष, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

    July 8, 2025
    झारखंड

    प्लेस ऑफ सेफ्टी से फरार आधा दर्जन किशोरों में चार बरामद, दो की तलाश जारी, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

    July 8, 2025
    Latest Posts

    गोमिया में बोरिंग से अचानक निकलने लगी आग, मची अफरा-तफरी… देखें वीडियो

    July 8, 2025

    दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झामुमो जिलाध्यक्ष, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

    July 8, 2025

    प्लेस ऑफ सेफ्टी से फरार आधा दर्जन किशोरों में चार बरामद, दो की तलाश जारी, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

    July 8, 2025

    झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेर-बदल… देखें लिस्ट

    July 8, 2025

    एक करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पंजाब पहुंचाना था माल

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.