Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Aug, 2025 ♦ 4:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा : जिले के सभी सेविका और सहायिका को बाल मित्र आधारित और समावेशी शिक्षा को सुनिश्चित करने का मिला प्रशिक्षण
    झारखंड

    कोडरमा : जिले के सभी सेविका और सहायिका को बाल मित्र आधारित और समावेशी शिक्षा को सुनिश्चित करने का मिला प्रशिक्षण

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के द्वारा जिला में सभी सेविका और सहायिका के उन्मुखीकरण हेतु प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन कोडरमा प्रखंड सभागार में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले की सभी सेविका और सहायिका को बाल मित्र आधारित और समावेशी शिक्षा को सुनिश्चित करने, इसके साथ ही बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल उत्पीड़न एवं डायन प्रथा के खिलाफ प्रशिक्षित किया किया गया। आज उपायुक्त आदित्य रंजन कोडरमा प्रखंड सभागार में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम पहुंचे और सेविक व सहायिका को आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के कैसे विकास हो, जानकारी दिये। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को ठीक से रखना, उनका ध्यान देना, उनका अभिभावकों का काउसलिंग करना और दायित्वों का निर्वहन बेहतर तरीके से करने को लेकर कई बातें बतायी। आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र के रुप में विकसित करने की बात कही।

    उपायुक्त रंजन द्वारा सभी सेविका व सहायिकाओं को आंगनवाड़ी केद्रों को विकास कैसे करें, इसके लिए कई कहानियों व उदाहरण देकर प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में समावेशी शिक्षा के लिए जो भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उस प्रशिक्षण को बेहतर तरीके से प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का सर्वागिंग विकास करें। उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सभी सेविका एवं सहायिका को आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों के तहत प्री स्कूल एजुकेशन को रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाने के विभिन्न तरीकों के बारे बताया। आंगनवाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई, बच्चों की साफ-सफाई के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दिये। आंगनवाड़ी केंद्रों में किचन गार्डन, पोषण वाटिका इत्यादि के संबंध में भी प्रशिक्षित किया गया। बता दें कि प्रशिक्षण के उपरांत सभी आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका का प्रशिक्षण संबंधी जानकारी का मूल्यांकन किया जायेगा और आंगनवाड़ी केंद्रों में होने वाले परिवर्तन, अनुभव को साझा करते हुए एक-दूसरे का मूल्यांकन किया जायेगा। मूल्यांकन के उपरांत बेहतर कार्य करने वाली सेविकाओं को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान सेविका व सहायिकाओं द्वारा हाथ से निर्मित बाबा साहब भीम राब अंबेडकर की मूर्मि भेंट किया गया। उपायुक्त द्वारा विकलांग बच्चे को ट्राई साइकिल प्रदान किया गया।

    उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा शुरू की गयी प्रोजेक्ट किलकारी एक अनूठी पहल है। इसका उद्देश्य 03 से 06 वर्ष के बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना, साथ ही साथ बच्चों की प्री स्कूल एजुकेशन को रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाने पर बल दिया जायेगा।
    इस मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशमा डुंगडुंग, अंचल अधिकारी अनिल कुमार, पीएमयू सदस्य धनपाल व अन्य मौजूद थे।

    Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अगले दस दिनों में गर्मी चरम पर, रांची का तापमान पहुंचा 38 डिग्री
    Next Article तमिलनाडु : सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

    Related Posts

    जामताड़ा

    कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    August 26, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    August 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025
    Latest Posts

    कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    August 26, 2025

    पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    August 26, 2025

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025

    पुल-पुलिया और सड़कें बनाते समय पानी का बहाव न रोकें : सरयू राय

    August 26, 2025

    झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.