Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»विदेशी निवेशकों के लिए भारत आकर्षण का केन्द्र : गोयल
    देश

    विदेशी निवेशकों के लिए भारत आकर्षण का केन्द्र : गोयल

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज राज्यसभा में कहा कि दुनिया में भारत आकर्षक निवेश स्थल बना हुआ है और कई देश यहां अपना व्यापार बढाना चाहते हैं।

    श्री गोयल ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पिछले छह साल से देश में रिकार्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आ रहा है और इसमें वृद्धि हो रही है। दुनिया भारत को आकर्षक निवेश स्थल के रुप में देख रहा है। संयुक्त अरब अमीरात के कई निवेशक निवेश के अधिक प्रस्ताव दे हे हैं। विदेशी निवेशकों के साथ बातचीत चल रही है। ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, कनाडा और इजरायल अपना व्यवसाय बढाना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि देश में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना चलायी जा रही है और इसके तहत दो लाख करोड़ रुपये दिया जाना है। मोबाइल निर्माता कम्पनी एप्पल 10 हजार करोड़ रुपये निवेश करना चाहती है। तेल शोधन के क्षेत्र में भी विदेशी निवेश के प्रस्ताव आये हैं ।

    उन्होंने कहा कि सरकार अगले 25 साल में देश को समृद्ध बनाने की योजना पर कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मल्टी माडल लॉजिस्टीक हब बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है और इसके लिए 1183 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है जिसमें से 911 एकड़ जमीन मिल गयी है। करीब 205 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है । यहां 105 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाना है और पानी उपलब्ध कराने का प्रावधान भी किया जाना है । यहां एक नहर का भी निर्माण किया जाना है । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए 853 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है ।

    Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में ‘डबल इंजन’ नहीं ‘ट्रबल इंजन’ की सरकार : तेजस्वी
    Next Article भाजपा का एक ही सिस्टम है, गरीबों से पैसा लो और 2-4 उद्योगपतियों को दे दो : राहुल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बस्तर के 2.60 लाख बच्चों को उनकी भाषा में मिलेगी शिक्षा

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.