Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Jul, 2025 ♦ 3:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया रूक्का जलशोध संयंत्र का निरीक्षण, एजेन्सी मेसर्स एपीसीएल को लगाई फटकार
    झारखंड

    पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया रूक्का जलशोध संयंत्र का निरीक्षण, एजेन्सी मेसर्स एपीसीएल को लगाई फटकार

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रूक्का अवस्थित जलशोध संयंत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में रूक्का अवस्थित जलशोध संयंत्र के रखरखाव में आ रही कमियों से नाराजगी जाहिर करते हुये मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने उपस्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियन्ताओं एवं पदाधिकारियों निदेश दिया कि गंभीरता से जलशोध संयंत्र का अनुश्रवण एवं उनके रखरखाव का कार्य करें।

    एजेन्सी रूक्का जलशोध संयंत्र का कार्य 10-12 दिनों में करायें पूरा

    निरीक्षण के क्रम में अधीक्षण अभियन्ता (याँत्रिक) ने बताया कि विगत 6 माह से मोटर पम्प संख्या 6 एवं करीब 3 माह से मोटर पम्प संख्या 3 जला हुआ है। साथ ही सभी फ्लोकुलेटर एवं ब्रीज भी करीब 4 माह से बन्द पड़ा है। संबंधित आउटसोर्सिंग एजेन्सी मेसर्स ए0 पी0 सी0 एल0, अहमदाबाद को संज्ञान में देने के बाद भी कार्य नहीं कराया गया। इस पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने एजेन्सी के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है कि 10-12 दिनों में सभी कार्यों को पूर्ण करायें। यदि ऐसा नही होता है तो उन्होंने अभियन्ता प्रमुख को निदेश दिया कि एजेन्सी के कार्य को रिसाइंड करें।

    रांची शहरवासियों को मिल रहा है मानक के अनुरूप पेयजल

    मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जल के परिष्करण विधि को फिल्टर हाउस में जाकर स्वयं देखा। साथ ही जलशोध संयंत्र अवस्थित प्रयोगशाला में जाकर कच्चा जल एवं शुद्ध पेयजल की जाँच की। जाँच के दौरान पाया गया कि रांची शहरवासियों को मानक के अनुरूप ही पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

    इस दौरान विभाग के अभियन्ता प्रमुख, अधीक्षण अभियन्ता, नागरिक अंचल, अधीक्षण अभियन्ता (याँत्रिक), राँची शहरी क्षेत्र के सभी कार्यपालक अभियन्ता (याँत्रिक सहित), सहायक अभियन्ता एवं कनीय अभियन्ता उपस्थित रहे।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : पटना में 1,000 रुपये की रंगदारी न देने पर व्यापारी की हत्या, बेटा घायल
    Next Article ऑटिज्म डे पर विशेष बच्चों के लिए होगी जागरूकता कार्यक्रमः डा.राजीव

    Related Posts

    झारखंड

    कोचिंग संस्थानों की फर्जी उपलब्धियों पर रोक लगाए सरकार: अजय राय

    July 1, 2025
    झारखंड

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सतीश कुमार को ACB ने घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    July 1, 2025
    क्राइम

    जमशेदपुर में हुए लूटकांड का 18 घंटे के भीतर खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

    July 1, 2025
    Latest Posts

    कोचिंग संस्थानों की फर्जी उपलब्धियों पर रोक लगाए सरकार: अजय राय

    July 1, 2025

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सतीश कुमार को ACB ने घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    July 1, 2025

    जमशेदपुर में हुए लूटकांड का 18 घंटे के भीतर खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

    July 1, 2025

    पिस्का मोड़ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

    July 1, 2025

    जब बहनोई बन गये IAS, तो रेंजर को मिल गयी तबादले की ‘ताकत’

    July 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.