Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Jun, 2025 ♦ 11:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कुरियर का सामान लेकर भाग रहे वाहन को पकड़ने के चक्कर में एक व्यक्ति की मौत
    झारखंड

    कुरियर का सामान लेकर भाग रहे वाहन को पकड़ने के चक्कर में एक व्यक्ति की मौत

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : कुरियर का सामान लेकर भाग रहे वाहन को पकड़ने के चक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के TMH गोल चक्कर के पास कुरियर वाहन ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। स्कूटी पर दो लोग सवार थे।मृतक की पहचान कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर एक निवासी सुनील कुमार शर्मा (40) के रूप में हुई। वहीं दूसरा युवक रोहित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुरियर वाहन के चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन समेत भारी संख्या में बस्ती के लोग थाने पहुंचे।

    मुआवजा और चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने थाने में जमकर बवाल किया। आक्रोशित परिजनों ने नशे में धुत्त कुरियर वाहन चालक की थाना में ही चप्पलों से पिटाई कर दी। मृतक की पत्नी शोभा देवी ने बताया कि पति का वाशिंग सेंटर है। अपनी स्कूटी पर सुबह वह फूल लाने के लिए निकले थे। रोहित सिंह कुरियर का काम करता है। उसने कुरियर से कुछ सामान मंगवाया था। सामान आधा उतरने के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा।रोहित सिंह दौड़कर उसका पीछा करने लगा। बीच में पति मिल गए। रोहित सिंह पति के साथ स्कूटी पर सवार हो गया। इसके बाद दोनों कुरियर वाहन का पीछा करने लगे। ओवरटेक करने के बाद कुरियर वाहन ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद पति को रौंद दिया। धक्के से रोहित सिंह सड़क पर गिर गया। TMH ले जाने पर पति को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल रोहित सिंह का इलाज चल रहा है।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा: महिला से देवी दर्शन के नाम पर ठगी, जेवर लेकर हुए फरार
    Next Article चुटूपालू घाटी में केमिकल लदा टैंकर पलटा, कोई हताहत नहीं

    Related Posts

    जमशेदपुर

    तालाब में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की हुई मौ’त…

    June 25, 2025
    झारखंड

    दिन भर की अफरा-तफरी के बाद Tiger का हुआ रेस्क्यू

    June 25, 2025
    जामताड़ा

    जामताड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी, 25.20 लाख कैश के साथ दो गिरफ्तार

    June 25, 2025
    Latest Posts

    तालाब में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की हुई मौ’त…

    June 25, 2025

    दिन भर की अफरा-तफरी के बाद Tiger का हुआ रेस्क्यू

    June 25, 2025

    जामताड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी, 25.20 लाख कैश के साथ दो गिरफ्तार

    June 25, 2025

    1975 के इमरजेंसी को भाजपा ने मनाया काला दिवस, BJP नेता बोले- सबसे भयावह दिन

    June 25, 2025

    ब्राउन शुगर के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त…

    June 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.