Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर: संदिघ्ध हालत में महिला के पति और ससुर की मौत, पुलिस मामले की जाँच में जुटी
    झारखंड

    जमशेदपुर: संदिघ्ध हालत में महिला के पति और ससुर की मौत, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: गांधीनगर बस्ती में रहने वाले एक परिवार के दो शख्स की मौत हो गई है. दोनों रिश्ते में पिता और पुत्र थे. दोनों की लाश अलग-अलग जगह पर मिली है. जिससे मामला संदिग्ध हो गया है. पुलिस मृतक राजू महंती की पत्नी से पूछताछ कर रही है. वहीं, पत्नी दीपा देवी का करीबी हिरासत में है. बताया जा रहा है कि गांधी नगर में रहने वाले राजू महंती की पत्नी बस्ती में ही किराना का दुकान चलाती थी. दुकान के दूसरे कमरे में उसके ससुर रहते थे. इधर राजू महंती पत्नी से शराब के लिए पैसे लेता था. पैसे नहीं देने और उसके साथ मारपीट भी करता था. उस किराने के दुकान में एक युवक भी काम करता था. जानकारी के मुताबिक दुकान में काम करने वाला युवक राजू महंती की पत्नी दीपा का करीबी बन गया था. गुरुवार की रात राजू ने अपनी पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन उसकी पत्नी ने उसे पैसे नहीं दिए. इसके बाद भी राजू आधी रात को घर से शराब पीने निकल गया.

    पत्नी दीपा ने पुलिस को बताया कि उसका पति कब घर लौटा उसे नहीं मालूम. सुबह वो दुकान खोलने गई तो उसके ससुर अचेत अवस्था में मिले. जिसकी जानकारी देने के लिए वह घर आई और अपने पति को जगाने की कोशिश की लेकिन वह भी मृत मिला. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. इधर सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची, जहां मृतक राजू और सुशील का शव आंगन में रखा मिला. जांच के दौरान मृतक राजू के गले मे ताजा निशान पाए गए. जिसके बाद पुलिस दुकान में काम करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मामले में पुलिस को हत्या की आशंका है. बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हुई है. मृतक के गले में निशान पाए गए हैं. पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफंदे से झूलता मिला युवती का शव, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का शक
    Next Article एक्वावर्ल्ड में 13 मार्च को होली के अवसर पर रंगीन धमाकेदार कार्यक्रम ‘रंगरसिया’ का आयोजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026
    क्राइम

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026
    झारखंड

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026
    झारखंड

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    आदिवासी

    26 सितंबर 1857: पलामू में विद्रोह की वह जमीन, जहाँ नीलांबर-पीतांबर ने ललकारा था अंग्रेजी राज को

    September 26, 2026
    क्राइम

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.