Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाइक की किस्त जमा करने के लेकर विवाद, युवक ने अपने ही भाई और पिता की कर दी हत्या
    झारखंड

    बाइक की किस्त जमा करने के लेकर विवाद, युवक ने अपने ही भाई और पिता की कर दी हत्या

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वाः नगर उंटारी थाना के मर्चवार गांव के एक परिवार में बाइक को लेकर विवाद शुरू हुआ और यह विवाद इतना बढ़ गया कि दो लोगों की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि परिवार में बाइक की किस्त जमा करने के लेकर विवाद हुआ. इस विवाद में युवक ने अपने बड़े भाई और पिता की हत्या कर दी. हालांकि, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर गढ़वा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    ग्रामीणों ने बताया कि राकेश पासवान ने किस्त पर एक बाइक खरीदी थी. इस बाइक में हिस्सेदारी और किस्त जमा करने को लेकर हमेशा विवाद होता था. रविवार की रात्रि में भी विवाद हुआ. इसी दौरान राकेश पासवान अपने बड़े भाई राणा पासवान को लाठी से पीटने लगा और बचाव करने पिता नंदू पासवान पहुंचे तो राकेश ने अपने पिता की भी लाठी से पिटाई कर दी. घर में रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो दोनों बेहोशी की हालत में थे. इसके बाद आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

    घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक में हिस्सेदारी और किस्त भरने को लेकर परिवार में विवाद हुआ था. इस विवाद की वजह से राकेश पासवान ने अपने पिता और भाई की लाठी से पीटकर हत्या कर दी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

    murder
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद गया रेलखंड पर दो हिस्सों में बंटी चलती मालगाड़ी, कोई हताहत नहीं; 45 मिनट तक ट्रेन परिचालन बाधित
    Next Article NTPC के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन हुआ हिंसक, जमकर पथराव; 8 वाहन जले

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.