Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामगढ़ में अपराधियों ने आजसू जिला अध्यक्ष के भाई की गाड़ी का शीशा तोड़कर 2 लाख 80 हजार रुपये लेकर फरार हुए, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    रामगढ़ में अपराधियों ने आजसू जिला अध्यक्ष के भाई की गाड़ी का शीशा तोड़कर 2 लाख 80 हजार रुपये लेकर फरार हुए, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ । बैंकों के आसपास शातिर अपराधी और उचक्के इस ताक में रहते हैं कि वे पैसे निकाल कर बाहर निकल रहे लोगों को अपना शिकार बना सकें। शनिवार को आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी के छोटे भाई रमेश कुमार ही अपराधियों के शिकार बन गए। अपराधियों ने उनकी वैगनआर कार का शीशा तोड़कर 2.80 लाख रुपए उड़ा लिए। इस वारदात ने रामगढ़ जिला पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए। खबर मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार, सब इंस्पेक्टर रोशन कुमार, सुमित पांडे, एसआई दिनेश तिवारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।

    इस मामले में रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि भदानीनगर ओपी क्षेत्र के चिकोर गांव निवासी रमेश कुमार शनिवार की दोपहर बैंक ऑफ बड़ौदा की रामगढ़ शाखा से 2.80 लाख रुपए निकाले थे। उन्होंने रुपयों से भरा बैग अपनी वैगन आर कार (जे एच 02 एएम 2833) में रख कर उसे वी बाजार के पास पार्क कर दिया। किसी काम से रमेश कुमार फिर एचडीएफसी बैंक में चले गए। इस दौरान उनका दोस्त कमलेश शर्मा कार के पास ही मौजूद थे। कमलेश शर्मा की नजर कार से जैसे ही हटी, घात लगाए शातिर अपराधियों ने वैगनआर का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। कमलेश शर्मा ने जब देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है तो तत्काल रमेश कुमार को इसकी सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में रमेश कुमार ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

    रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा से निकाली गई रकम भुरकुंडा बोतल मोड़ के पास स्थित हिताची कंपनी के एटीएम में डालने के लिए निकाले गए थे। उन्होंने बताया कि हिताची कंपनी का फ्रेंचाइजी उनके पास है। भुरकुंडा इलाके में एटीएम की कमी होने की वजह से निजी कंपनी का वह एटीएम वहां लगाया गया है। उसमें सभी बैंकों के कार्ड स्वैप किए जाते हैं। इसकी जानकारी सभी बैंकों के पदाधिकारियों को भी है।

    अपराधियों को पकड़ने के लिए रामगढ़ थाना पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा में लगे सीसीटीवी से इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रमेश कुमार के आस-पास कौन-कौन लोग मौजूद थे। रुपए निकालने के बाद कौन उनके पीछे निकला था। इसके अलावा बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से भी अपराधियों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

    jharkhand Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा : सात सौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
    Next Article सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विधायक लंबोदर महतो ने किया सिविल कोर्ट में सरेंडर, मिली जमानत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.