Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 10:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमंत से मिलने के बाद चंद्रशेखर राव ने कहा- केंद्र सरकार नहीं कर रही अच्छा काम, सबको मिलकर देश को बढ़ाना होगा आगे
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत से मिलने के बाद चंद्रशेखर राव ने कहा- केंद्र सरकार नहीं कर रही अच्छा काम, सबको मिलकर देश को बढ़ाना होगा आगे

    Team JoharBy Team JoharMarch 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: गलवान घाटी में वीरता के साथ दुश्मनों का सामना करते शहीद हुए जवानों के परिजनों को सहायता राशि देने झारखंड पहुंचे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। मीडिया से मुखातिब होते हुए तेलांगना के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का जितना विकास 75 साल में होना चाहिए था, उतना विकास नहीं हुआ। इसलिए जल्द हम लोग एक जगह मिलेंगे और देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

    उन्होने कहा कि जब अलग तेलंगाना राज्य के लिए आंदोलन शुरू किया था तो उनके सबसे पहले मुख्य अतिथि गुरुजी शिबू सोरेन थे, उन्होंने उनके आंदोलन की सराहना की और उनका भरपूर साथ दिया। आज उनसे मिलकर मैंने उन्हें साधुवाद दिया, गुरुजी भी तेलंगाना की तरक्की से काफी खुश नजर आए। आज उनसे भी मुलाकात हुई और उनका आशीर्वाद लिया।

    पत्रकारों ने उनसे पूछा कि यह चर्चा पूरे देश में चल रही है और लोग अलग अलग तरीके की बात कर रहे हैं कि एक भाजपा और कांग्रेस विरोधी फ्रंट बनाने की कवायद चल रही है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि किसी भी तरह की फ्रंट को बनाने का काम नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह जरूर है कि देश में जो विकास होना चाहिए था और 75 साल पर जब हम लोग अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो देश के विकास की जो दिशा होनी चाहिए वह आज भी नहीं है। इसलिए यह आवश्यक है कि देश को सही विकास मिले इसकी एक रूपरेखा होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में हमारी किसान नेताओं से भी मुलाकात हुई है और दूसरे नेताओं से भी मुलाकात हो रही है। लेकिन इसे किसी फ्रंट का नाम देना ठीक नहीं है। देश के विकास के लिए मजबूत गठबंधन भी होना चाहिए और देश के विकास के लिए वैसे तमाम नेताओं का भी एक मंच पर होना आवश्यक है जो देश के विकास को आगे ले जाने का काम करे, अभी ऐसी कोई रूपरेखा कहीं नहीं बनी है कि कोई ऐसा फ्रंट बन रहा है। जो थर्ड फ्रंट हो या फोर्थ फ्रंट हो या फिर भाजपा या कांग्रेस विरोधी फ्रंट हो।

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ उनकी पत्नी शोभा, पुत्री एमएलसी कविता, प्लानिंग बोर्ड के वीसी विनोद कुमार, महत्ती श्रीनिवास गौड़ और मुख्य सचिव सोमेश कुमार मौजूद थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएलएफआइ के चार उग्रवादी गिरफ्तार, देसी कारबाइन और रायफल बरामद
    Next Article टाउन प्लानर नियुक्ति परीक्षा रद्द करने से हाई कोर्ट ने किया इनकार, कहा- प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं

    Related Posts

    गिरिडीह

    CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

    June 21, 2025
    झारखंड

    रक्षा राज्य मंत्री ने किया योग, बोले- यह एक समरस और संतुलित जीवन जीने का मार्गदर्शक

    June 21, 2025
    झारखंड

    मोरहाबादी में कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग… देखें वीडियो

    June 21, 2025
    Latest Posts

    CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

    June 21, 2025

    ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2025

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना में हुआ भव्य आयोजन, दोनों डिप्टी CM ने लिया भाग

    June 21, 2025

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने किया योग

    June 21, 2025

    रक्षा राज्य मंत्री ने किया योग, बोले- यह एक समरस और संतुलित जीवन जीने का मार्गदर्शक

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.