Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : छठे चरण का मतदान जारी, दो घंटे में 8.69 प्रतिशत मतदान
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : छठे चरण का मतदान जारी, दो घंटे में 8.69 प्रतिशत मतदान

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए छठे चरण का मतदान जारी है। दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र के लिए मॉक पोलिंग के बाद मतदान प्रारंभ हो गया है।

    छठे चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनके सात मंत्रियों, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी तथा बसपा विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता सीएम योगी आदित्यनाथ सहित 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 66 महिला प्रत्याशी हैं। वर्ष 2017 में 57 सीट में 46 सीटों पर भाजपा का कब्जा था।

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में छठे चरण के मतदान में सुबह सात बजे से ही मतदाता उत्साहित थे। दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र में नौ बजे तक यानी दो घंटे में 8.69 प्रतिशत मतदान हो गया था। इसमें बस्ती में सर्वाधिक 9.88, कुशीनगर में 9.64 तथा अम्बेडकरनगर में 9.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां पर मतदाता काफी उत्साहित हैं जबकि संतकबीर नगर में मतदाता बेहद सुस्त हैं। यहां पर दो घंटे में 6.80 प्रतिशत वोट ही पड़े थे। सुबह सात से नौ बजे के बीच में अम्बेडकरनगर में 9.46, बलिया में 7.57, बलरामपुर में 8.13, बस्ती में 9.88, देवरिया में 8.39, गोरखपुर में 8.96, कुशीनगर में 9.64, महराजगंज में 8.90, संतकबीर नगर में 6.80 तथा सिद्धार्थनगर में 8.20 प्रतिशत मतदान हो गया था।

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में छठे चरण में मतदान प्रात: सात बजे से जारी है। इसी दौरान महाराजगंज, बलिया, कुशीनगर तथा सिद्धार्थनगर में ईवीएम में खराबी होने के कारण मतदान बाधित रहा। महराजगंज के सदर विधानसभा में बूथ संख्या 432 पर ईवीएम खराब होने से सुबह से लाइन में लगे मतदाता परेशान होने लगे। यहां पर पोलिंग टीम ने ईवीएम को दुरुस्त किया । बलिया के सिकंदरपुर के गोसाईपुर में गोसाईपुर प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 121 पर ईवीएम खराब हो गई। कुशीनगर के मिश्रौली में बूथ संख्या 250 में तथा आनंदपुर के बूथ संख्या 36 व 37 की ईवीएम खराब होने से आधे घंटे मतदान प्रभावित रहा। इसी तरह सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में बसडिलिया में बूथ संख्या 189 पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित रहा।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकापासारा आउटसोर्सिंग में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दो लोगों की मौत
    Next Article Jharkhand Budget : झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022- 23 के लिए 1 लाख 1101 करोड़ रुपये का बजट पेश

    Related Posts

    क्राइम

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026
    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Latest Posts

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.