Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 12:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत, हंसडीहा-गोड्डा पैसेंजर ने मारी टक्कर
    झारखंड

    ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत, हंसडीहा-गोड्डा पैसेंजर ने मारी टक्कर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्‌डा जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें 2 वृद्ध लोगों की मौत हो गई। घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में हुई। मरने वालों की पहचान 72 वर्षीय कैलाश साह तथा 70 वर्षीय महेंद्र साह के रूप में की गई है। दोनों पोड़ैयाहाट बाजार के रहने वाले थे। दोनों एक साथ निजी काम से रेलवे की पटरी पकड़ कर जा रहे थे।

    इसी दौरान हंसडीहा-गोड्डा पैसेंजर ने इन्हीं अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में इनके शरीर के दो हिस्से हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद रेलवे लाइन के पास से गुजरने वाले कुछ लोगों की नजर इन शवों पर पड़ी। इसके बाद इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों व स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास रहने वाले लोगों की भी भीड़ भी मौके पर जुट गई। इसके बाद इन शवों की पहचान की गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले दोनों लोग हमउम्र थे। इन दोनों के बीच पक्की दोस्ती थी। अक्सर दोनों साथ यात्राएं करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। इनका रो-रो कर बुरा हाल था। घटना के कारण इलाके में मातम पसर गया था।

    बताया जा रहा है कि हादसा गंतव्य तक जल्दी पहुंचने की कोशिश में हुआ। दुर्घटना का शिकार हुए लोग रेल पटरी पकड़ कर अपनी मंजिल तक जा रहे थे। स्टेशन के पास से दूसरी तरफ जाने के लिए कोई फुट ओवर ब्रिज नहीं है। लिहाजा इन्होंने रेल लाइन का रास्ता चुना। कुछ दूर चलने के बाद इन्होंने पटरी पार करने की कोशिश की। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। अधिक उम्र होने के कारण दोनों तेजी से पटरी छोड़कर अलग नहीं हो सके। हालांकि अधिकारी पूरे मामले पर जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कह रहे हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleथाना के जवान पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप, ग्रामीणों ने सड़क पर आग जलाकर विरोध प्रदर्शन किया
    Next Article अवैध बालू भंडारण के खिलाफ छापा, प्रशासन ने अशोका बिल्डकॉन के बेस कैंप में रखे गए माल को किया जब्त

    Related Posts

    गिरिडीह

    छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, नहाने गए 12 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबकर…

    October 28, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

    October 28, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में छठ महापर्व का समापन, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

    October 28, 2025
    Latest Posts

    बिहार चुनाव 2025: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में 3 शिक्षक निलंबित

    October 28, 2025

    छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, नहाने गए 12 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबकर…

    October 28, 2025

    बिहार चुनाव से पहले राजद में बड़ा एक्शन, 27 नेता पार्टी से निष्कासित

    October 28, 2025

    शेयर बाजार में हलचल, शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट

    October 28, 2025

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.