Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 7:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लोहरदगा में हुई पुलिस और सीआरपीएफ की हाई लेवल मीटिंग, होमकर बोले-नक्सली सरेंडर करें, अन्यथा मारे जाएंगे
    झारखंड

    लोहरदगा में हुई पुलिस और सीआरपीएफ की हाई लेवल मीटिंग, होमकर बोले-नक्सली सरेंडर करें, अन्यथा मारे जाएंगे

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा: लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती जंगली-पहाड़ी इलाकों में विगत आठ फरवरी से लेकर 12 दिनों तक नक्सलियों के विरुद्ध लगातार चलाए गए ऑपरेशन डबल बुल की सफलता के बाद भी भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के खिलाफ ऑपरेशन बंद नहीं हुआ है। हालांकि ऑपरेशन डबल बुल बंद हो चुका है, परंतु सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। एक साथ अब तक नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और एक नक्सली मुठभेड़ के दौरान मारा गया और भरी मात्रा में नक्सलियों के गोला बारूद और दैनिक उपयोग के वस्तुएं बरामद किए गए। हालांकि नक्सलियों की ओर से किए आईडी ब्लास्ट में तीन कोबरा के जवान भी घायल हुए हैं।

    वही लोहरदगा पुलिस के साथ पूरे झारखंड पुलिस को भी हाडर्कोर माओवादी 15 लाख के ईनामी रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू की तलाश है और अब तक वो पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। कई बड़े नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद अब हथियारों की बरामदगी और इनामी नक्सलियों के आत्मसमर्पण और पकड़े जाने के लिए झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ नए सिरे से काम शुरू कर रही है। ताकि नक्सलियों पर नकेल कसी जा सके।

    इसी क्रम में गुरुवार को झारखंड पुलिस के आईजी आॅपरेशन एवी होमकर, सीआरपीएफ आईजी राजीव सिंह, झारखंड जगुआर के डीआईजी अनूप बिरथरे हेलीकॉप्टर से लोहरदगा पहुंचे। लोहरदगा के बीएस कॉलेज स्टेडियम में एसपी प्रियंका मीना, एएसपी अभियान दीपक कुमार पांडे, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह सहित कई अधिकारियों ने सीआरपीएफ और पुलिस के अधिकारियों का स्वागत किया। परंपरा के अनुरूप वरिष्ठ अधिकारियों को गार्ड ऑफ आॅनर प्रदान किया गया। जिसके बाद हाई लेबल मीटिंग को लेकर लोहरदगा परिसदन के बंद कमरे में पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों की हाईलेवल मीटिंग शुरू हुई। हालांकि बैठक में हुई चर्चा को लेकर कोई भी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। कहा जा रहा है कि नक्सलियों को घेरने और उनके आत्मसमर्पण को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई है। पूरे मामले को लेकर बेहद गोपनीयता बरती गई है। अधिकारियों की टीम ने हेलीकॉप्टर से पेशरार के जंगलों का मुआयना भी किया है। झारखंड जगुआर के डीआईजी अनूप बिरथरे ने अभियान को लेकर कई सुझाव भी दिए हैं।

    झारखंड पुलिस के आईजी आॅपरेशन एवी होमकर ने नक्सलियों को चेतवानी देते हुए कहा कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत सभी नक्सली सरेंडर करें, अन्यथा नक्सलियों के मांद में घुसकर उन्हें मारा जायेगा। साथ ही जो नक्सलियों को मदद करते हैं, उन्हें भी चेताया और कहा कि उनके खिलाफ भी करवाई झारखंड पुलिस तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध लगातार चलाए गए आॅपरेशन डबल बुल की काफी सफल रहा। नक्सलियों की गिरफ्तारी और सर्च अभियान के साथ 15 लाख के इनामी रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू को पकड़ने के लिए रणनीति तैयार की गई।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : खगड़िया में बम विस्फोट, 12 से अधिक घायल
    Next Article रूस-यूक्रेन संकट पर राजनाथ सिंह ने कहा- भारत चाहता है कि शांति बनी रहे, युद्ध को बढ़ावा देने वाली कोई स्थिति पैदा न हो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2025
    झारखंड

    आपका जाना सिर्फ एक विदाई नहीं, एक युग का अंत है: सीता सोरेन

    August 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची

    August 4, 2025
    Latest Posts

    पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2025

    आपका जाना सिर्फ एक विदाई नहीं, एक युग का अंत है: सीता सोरेन

    August 4, 2025

    BREAKING : शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची

    August 4, 2025

    5 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में बंद रहेंगे झारखंड के स्कूल और कॉलेज…

    August 4, 2025

    CCL परिवार ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.