Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jul, 2025 ♦ 9:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»10 लाख का ईनामी बलराम उरावं सहित 9 उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा बलों का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन
    झारखंड

    10 लाख का ईनामी बलराम उरावं सहित 9 उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा बलों का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2022Updated:February 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लोहरदगा और लातेहार के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नक्सलियों के खात्म के लिए सुरक्षा बलों ने अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया है। भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू के दस्ते के खिलाफ चलाए गए इस अभियान का नाम ऑपरेशन डबल बुल रखा गया था। इसमें झारखंड पुलिस की लोहरदगा व लातेहार जिला बल, CRPF, झारखंड जगुआर तथा कोबरा बटालियन ने हिस्सा लिया। इसमें 10 लाख के ईनामी जोनल कमांडर बलराम उरांव सहित कुल 9 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें सब जोनल कमांडर दशरथ सिंह खेरवार, एरिया कमांडर, मारकुश नगेसिया के अलावा सेल सदस्य शैलेश्वर उरांव, मुकेश कोरबा, विनेन कोरवा, शैलेंद्र नगेसिया, संजय नगेसिया तथा महिला नक्सली शीला खेरवार शामिल हैं।

    इन उग्रवादियों के पास से बड़े पैमाने पर हथियार, विस्फोटक सहित दैनिक उपयोग के सामान व संगठन के बैनर पोस्टर बरामद किए गए हैं। इसमें 3.27 लाख रुपये भी शामिल हैं। सुरक्षा बलों की ओर से यह ऑपरेशन 8 फरवरी 2022 को प्रारंभ किया गया। 21 फरवरी तक इसका संचालन हुआ। इसमें सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ 10 बार मुठभेड़ हुई। 3 जवान घायल हुए। एक नक्सली मारा गया। मंगलवार को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस IG ऑपरेशन अमोल वी होमकर सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

    बताया गया कि इस ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की ओर से जंगल इलाके में बनाए गए कई बंकर व कैंप को नष्ट किया गया। यह पूरा ऑपरेशन बुलबुल, सहेदा टोली, नारायणपुर सहित आसपास के जंगली इलाके में चलाया गया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई से परेशान होकर उग्रवादी ग्रामीणों का वेश बनाकर निकलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन 18 फरवरी को की गई छापेमारी में यह सभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।पुलिस ने बताया कि नक्सलियों का यह दस्ता कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने में शामिल रहा है। इसमें धरधरिया में IED ब्लास्ट कर 11 सुरक्षाकर्मियों की हत्या करने, लुकईया मोड़ पर पुलिस की टीम पर हमला कर 4 पुलिसकर्मियों को मारने, पाखर माइंस में 12 वाहनों को आग लगाने, कुंजाम माइंस में 29 वाहनों को जलाने जैसे अपराध शामिल हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपराधियों ने क्रशर प्लांट में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया, मजदूरों की पिटाई भी की
    Next Article अज्ञात अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

    Related Posts

    जामताड़ा

    वृक्षारोपण जग कल्याण का कार्य है, इसके लिए छोटा बहाना भी चलेगा : मनोहर राय

    July 21, 2025
    झारखंड

    जिन्हें दे रहे ट्रेनिंग, उनके रोजगार की भी व्यवस्था करे सेल बोकारो : मुख्य सचिव

    July 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में अपराधियों ने फूंका हाईवा, बमके DIG ने टीम लीडर को किया सस्पेंड

    July 21, 2025
    Latest Posts

    वृक्षारोपण जग कल्याण का कार्य है, इसके लिए छोटा बहाना भी चलेगा : मनोहर राय

    July 21, 2025

    जिन्हें दे रहे ट्रेनिंग, उनके रोजगार की भी व्यवस्था करे सेल बोकारो : मुख्य सचिव

    July 21, 2025

    लातेहार में अपराधियों ने फूंका हाईवा, बमके DIG ने टीम लीडर को किया सस्पेंड

    July 21, 2025

    साइबर क्रिमिनल्स को किडनैप कर मांगते थे फिरौती, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    July 21, 2025

    प्रमोशन पाने वाले तीन इंस्पेक्टर को लगाया गया DSP का बैच, SSP ने किया सम्मानित

    July 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.