Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 12:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, बारिश-वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, बारिश-वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में इस हफ्ते एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के कई जिलों में इस हफ्ते 24 और 25 फरवरी को बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गयी है. जानकारी के अनुसार 24 और 25 फरवरी को हल्के के माध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया. हालांकि आज यानि सोमवार को झारखंड के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहेगा, दिन में धूप रहेगी. वहीं इससे पहले रविवार को भी रांची समेत झारखंड अन्य जिलों में बादल देखने को मिले. वहीं उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को भी मिली. अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है.

    अधिकांश जिलों में 10 डिग्री से ऊपर रहने लगा तापमान 

    हालांकि अब धीरे-धीरे ठंड से राहत मिलने लगी है. सुबह और शाम छोड़ दें, तो दिन के धूप में गर्मी महसूस होने लगी है. झारखंड के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहने लगा है. वहीं तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है. इस कारण धूप में गर्मी का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा.

    पश्चिमी विक्षोभ का फिर दिखेगा असर 

    मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित होगा. इसी वजह से 22 फरवरी को दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन की चपेट में होगा. इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा. झारखंड के कुछ जिलों में 23 फरवरी से ही बादल छाने लगेंगे. वहीं 24-25 फरवरी को कई इलाकों में बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

    Weather
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडायबिटीज के मरीज दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल
    Next Article कमांडर जीप अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, PLFI के नाम पर मिली धमकी

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026
    खेल

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026
    Latest Posts

    आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, PLFI के नाम पर मिली धमकी

    May 15, 2026

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026

    जारंगडीह परियोजना से CMPDI तक केंद्रीय मंत्री का निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया हिसाब

    May 14, 2026

    होर्मुज के पास भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, सभी 14 क्रू सुरक्षित

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.