Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jun, 2025 ♦ 11:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»तेल टैंकर और बाइक में टक्कर, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष के बेटे सहित दो युवकों की मौत
    झारखंड

    तेल टैंकर और बाइक में टक्कर, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष के बेटे सहित दो युवकों की मौत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : दर्दनाक हादसे में पलामू जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह के बड़े बेटे पपन सिंह समेत दो युवकों की मौत हो गई। घटना बुधवार की शाम उंटारी रोड थाना क्षेत्र के बसरिया मोड़ पर हुई। दोनों युवक बाइक से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी क्रम में तेल टैंकर से बाइक में टक्कर हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद काफी देर तक शव सड़क पर पड़े थे। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में बताया गया कि उंटारी-बीमोड़ मुख्य पथ पर मोटरसाइकिल और तेल टैंकर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

    टक्कर के बाद घटनास्थल से भाग रहे तेल टैंकर को रेहला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीमोड़ के पास से पकड़ा। युवकों की पहचान उंटारी रोड थाने के मुरमा कला गांव निवासी और राधे राधे बस के मालिक रुद्र प्रताप सिंह के बड़े पुत्र (35) पपन सिंह एवं जोखन ठाकुर के पुत्र (30) संतोष ठाकुर के रूप में हुई । रूद्र प्रताप सिंह पलामू जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। घटना की सूचना मिलने ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेलगांव में कमरे से प्रेमी युगल का शव बरामद, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
    Next Article माँ सरस्वती की विसर्जन शोभायात्रा में सुखदेवनगर थाना प्रभारी का देखें यह रूप, वीडियो वायरल

    Related Posts

    गिरिडीह

    देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    June 23, 2025
    झारखंड

    आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर 25 जून को मनाया जाएगा ‘काला दिवस’

    June 23, 2025
    झारखंड

    ट्रेन में पूर्व राज्यपाल रघुवर दास और मंत्री दीपिका पांडे सिंह की हुई मुलाकात

    June 23, 2025
    Latest Posts

    बिहार में सात IPS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट…

    June 23, 2025

    देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    June 23, 2025

    दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ललित उपाध्याय ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से लिया संन्यास

    June 23, 2025

    CM ने राघोपुर-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का किया उद्घाटन

    June 23, 2025

    आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर 25 जून को मनाया जाएगा ‘काला दिवस’

    June 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.