Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल से एसीबी ने की पूछताछ
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल से एसीबी ने की पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2017Updated:September 12, 2017No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रिनपास नियुक्ति और प्रोन्नति घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल मुर्मू से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद व हेमलाल मुर्मू, रिनपास के एक्स डायरेक्टर डॉ अमूल रंजन व डॉ अशोक कुमार नाग और पूर्व स्वास्थ्य सचिव बीके त्रिपाठी पर एसीबी ने शिकंजा कसा था। रिनपास नियुक्ति घोटाले में इन पांचों के अलावा दस और लोगों के खिलाफ एसीबी ने एसीबी थाने में मामला दर्ज कराया था। एसीबी कोर्ट द्वारा 27 अगस्त को दिए गए आदेश के बाद इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसीबी ने एफआईआर की सूचना कोर्ट को दे दी थी।

    2015 से चल रही जांच
    रिनपास के डायरेक्टर पद पर डॉ अमूल रंजन की अवैध तरीके से हुई बहाली व वित्तीय अनियमितता की जांच एसीबी की टीम पिछले साल दो फरवरी से ही जांच कर रही है। इस मामले में हेमंत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह, स्वास्थ्य सचिव बीके त्रिपाठी, रिनपास निदेशक डॉ अमूल रंजन के खिलाफ प्राइमरी इंक्वायरी (पीई) दर्ज कर एसीबी ने छानबीन शुरू की। जांच में गड़बडि़यां सही मिलने पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई।


    ऐसे डायरेक्टर बने थे डॉ अमूल रंजन
    2010 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल मुर्मू ने डॉ अमूल रंजन को रिनपास का एक्टिंग डायरेक्टर बनाए जाने की अनुमति दी थी। 2013 में एजी केआपत्ति के बाद उन्हें पद से हटाकर डॉ। अशोक कुमार नाग को डायरेक्टर बनाया गया, लेकिन महज सात- आठ महीने में उन्हें भी पद छोड़ना पड़ गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन प्रधान सचिव बीके त्रिपाठी की अनुशंसा व तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह की सहमति से डॉ अमूल रंजन को 2014 में रिनपास का फिर से एक्टिंग डायरेक्टर बना दिया गया।

    अदालत पहुंचा नियुक्ति घोटाला मामला
    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह, पूर्व स्वास्थ्य सचिव बीके त्रिपाठी और रिनपास के डायरेक्टर रहे डॉ अमोल रंजन के खिलाफ निगरानी की अदालत में उत्तम कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। पिटीशनर ने अदालत को बताया कि विजिलेंस में शिकायत के बाद भी इनके खिलाफ केस नहीं दर्ज की जा रही है। उन्होंने तीनों के खिलाफ वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था। अदालत ने इन तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।

    उपकरणों की खरीदारी में हुई थी गड़बड़ी
    रिनपास में उपकरणों की खरीदारी में भी अनियमितता का मामला सामने आया था। इस मामले में सीएम सचिवालय के आदेश को भी दरकिनार कर दिया गया था। ऐसे में निगरानी जांच की मांग उठी थी, लेकिन तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य सचिव ने निगरानी जांच कराने से इंकार कर दिया था। उन्होंने सीएम को बताया था कि पूरे मामले की जांच कर ली गई है और किसी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई।

    इनके खिलाफ हुई एफआईआर


    – राजेंद्र सिंह, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री
    – हेमलाल मुर्मू, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री
    – बीके त्रिपाठी , पूर्व स्वास्थ्य सचिव
    – डॉ। अमूल रंजन, पूर्व निदेशक,रिनपास
    – डॉ अशोक कुमार नाग, पूर्व निदेशक,रिनपास
    – डॉ मनीषा किरण, असिस्टेंट प्रोफेसर, रिनपास
    – डॉ मसरूर जहां, असिस्टेंट प्रोफेसर, रिनपास
    – डॉ कप्तान सिंग सेंगर, असिस्टेंट प्रोफेसर, रिनपास
    – डॉ पवन कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, रिनपास
    – डॉ बलराम प्रसाद, असिस्टेंट प्रोफेसर, रिनपास
    – अनिल कुमार साहू, स्टाफ, रिनपास
    – दिवाकर सिंह, स्टाफ, रिनपास
    – रंजन कुमार दास, स्टाफ , रिनपास
    – सुरेंद्र कुमार रोहिला, नर्स, रिनपास

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में बगैर परमिट नहीं चलेगा ऑटो, 66 ऑटो जब्त
    Next Article पीएलएफआइ – सीआरपीएफ मुठभेड़, मारे गए दो उग्रवादी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिन विशेष : नदी तैरकर स्कूल जाने वाला वो लड़का, जिसने राजनीति में ‘मौसम वैज्ञानिक’ बन रच दिया इतिहास

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    5 साल बाद भी सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर स्टेन स्वामी थे कौन? हम क्या जवाब देंगे?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026

    जन्मदिन विशेष : नदी तैरकर स्कूल जाने वाला वो लड़का, जिसने राजनीति में ‘मौसम वैज्ञानिक’ बन रच दिया इतिहास

    July 5, 2026

    5 साल बाद भी सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर स्टेन स्वामी थे कौन? हम क्या जवाब देंगे?

    July 5, 2026

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.