Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jul, 2025 ♦ 2:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»साकची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी, लूट और छिनतई के मामले में 10 अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    साकची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी, लूट और छिनतई के मामले में 10 अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदुपर : पूर्वी सिंहभूम के जमशेदुपर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी, लूट और छिनतई के मामले में 10 अपराधियों को किया गया है। इसमें साकची थाना पुलिस ने नाबालिग सहित 4 लोगों को पकड़ा है। यह सभी साहिबगंज के तीन पहाड़ गैंग से जुड़े हुए हैं। वहीं बिष्टुपुर थाना पुलिस ने छिनतई के 3 आरोपियों को हिरासत में लिया लिया है। पोटका थाना पुलिस ने लूट कांड में शामिल 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी अपराधियों को जेल भेज दिया है।

    साकची पुलिस को मिली बड़ी सफलता
    साकची पुलिस ने साहिबगंज जिले के तीन पहाड़ गैंग से जुड़े एक नाबालिग समेत 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 35 मोबाइल बरामद किए गए है। मंगलवार को CCR DSP अनिमेष गुप्ता ने मामले का खुलासा किया। बताया कि मानगो के दाईगुट्टू में स्थित एक भाड़े के घर में रहकर गिरोह के अपराधियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। भीड़ वाले इलाकों में घुसकर सभी बदमाश मोबाइल चोरी करते थे।

    सोमवार को साकची बाजार में एक महिला से मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक नाबालिक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। नाबालिग से पूछताछ में पूरे गैंग का खुलासा हुआ। नाबालिग की निशानदेही पर साहिबगंज के तीनपहाड़ में रहने वाले हरि कुमार महतो, अर्जुन नोनिया और अनिल महतो को गिरफ्तार किया गया है। बरामद किए गए सभी मोबाइल 10 दिनों के अंदर चोरी किए गए थे। जनवरी 2021 में साकची पुलिस ने इस गैंग के 2 अपराधियाें को पकड़ा था।

    बिष्टुपुर पुलिस ने महिला से छिनतई करने का आरोपी पकड़ा
    बिष्टुपुर पुलिस ने एक महिला से पर्स छिनतई मामले के आरोपी सिदगोड़ा निवासी अमन मंडल के साथ 2 नाबालिग अपराधियों को को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक हैंडबैग, लेडीज पर्स, मोबाइल समेत अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है। CCR DSP अनिमेष गुप्ता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 17 जनवरी को बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के रामकिशन मिशन स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से पर्स की छिनतई की थी। इस मामले में महिला ने थाना में केस दर्ज करवाया था। इनकी गिरफ्तारी से चार मामलों का खुलासा हुआ है।

    पोटका पुलिस ने लुटेरों को हिरासत में लिया
    पोटका थाना पुलिस ने 8 सितंबर 2021 को गुडरा नदी पुल के पास बागबेड़ा निवासी संजीत कुमार साहू से मोबाइल व पैसे की लूट के मामले में 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान शीतल कुमार भकत, कृष्णा महली तथा दुबई मार्डी के रूप में की गई है। यह सभी पूर्वी सिंहभूम के रहने वाले हैं।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद
    Next Article झारखंड के शिक्षाविद गिरधारी राम गौंझू को मरणोपरांत पद्मश्री, केंद्र सरकार की घोषणा

    Related Posts

    गिरिडीह

    सरकारी क्लर्क के घर ACB ने मारा छापा, आय से अधिक संपत्ति को लेकर हो रही कार्रवाई

    July 28, 2025
    चाईबासा

    फिक्स डिपॉजिट घोटाला : खाताधारकों में मचा हड़कंप, पासबुक लेकर जांच कराने पहुंचे लोग

    July 28, 2025
    जमशेदपुर

    आंगनबाड़ी स्कूल के समीप मिली लावारिश बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

    July 28, 2025
    Latest Posts

    सरकारी क्लर्क के घर ACB ने मारा छापा, आय से अधिक संपत्ति को लेकर हो रही कार्रवाई

    July 28, 2025

    फिक्स डिपॉजिट घोटाला : खाताधारकों में मचा हड़कंप, पासबुक लेकर जांच कराने पहुंचे लोग

    July 28, 2025

    आंगनबाड़ी स्कूल के समीप मिली लावारिश बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

    July 28, 2025

    होमगार्ड जवान को मिनी ट्रक ने रौं’दा, मौ’त

    July 28, 2025

    कुत्ते के नाम पर जारी हुआ आवासीय प्रमाण पत्र, DM ने दिये जांच के आदेश

    July 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.