Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुमला : प्रशासन की उड़ी नींद, कल्याण विभाग में 8 करोड़ की हेराफेरी
    जोहार ब्रेकिंग

    गुमला : प्रशासन की उड़ी नींद, कल्याण विभाग में 8 करोड़ की हेराफेरी

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    स्टेट बैंक की रीजनल टीम जांच हेतु पहुंची गुमला, सुबह से जारी है दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया।

    गुमला। गुमला में करोड़ों रुपये की विभागीय घोटाला की खबरें आम हो गयी है। घोटाले की इस खबर ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मंगलवार की रात्रि मामला उजागर होने के बाद से बुधवार को दूसरे दिन भी दिन भर जांच प्रक्रिया चलती रही। ताजा मामला कल्याण विभाग गुमला से जुड़ा हुआ है। विभाग में फर्जी हस्ताक्षर कर 08 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। यह राशि आदिवासी, आदिम जनजाति के कल्याण व बच्चों के शिक्षा के लिए था। जिसे कल्याण विभाग में विभागीय लोगों ने मिलकर फर्जी हस्ताक्षर कर निकाल लिया है। जानकारी के अनुसार, कल्याण विभाग गुमला से अलग-अलग जारी किये गये चेक में 09 करोड़ रुपये चढ़ाकर फर्जी हस्ताक्षर किया गया है, इसमें बैंक द्वारा 08 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। जबकि एक करोड़ रुपये के एक चेक के भुगतान से पहले बैंक के एक अधिकारी ने घोटाले की आशंका पर इसकी जानकारी प्रशासनिक विभाग के एक अधिकारी को दी। जिस कारण घोटालेबाज आठ करोड़ ही घोटाला कर सके। मालूम हो कि इससे पहले शौचालय निर्माण में पीएचईडी विभाग में करोड़ों के घोटाले की खबरें आ चुकी है।

    स्टेट बैंक में जारी है दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया

    बुधवार को उपायुक्त सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पूरे मामले की विस्तारपूर्वक जांच शुरू की। बैंक के संलिपत्ता की आशंका को लेकर स्टेट बैंक के रीजनल ऑफिस रांची से अधिकारियों की टीम गुमला पहुंची है। गांधी जयंती की छुट्टी के बावजूद देर शाम तक जांच प्रक्रिया चलती रही। इस पूरी प्रक्रिया से मीडिया को दूर रखा गया है और प्रशासन व बैंक के अधिकारियों ने भी मीडिया से दूरी बना ली है। हालांकि आईटीडीए निदेशक मोहम्मद हैदर अली ने गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
     
    दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त

    पूरे मामले की गुमला डीसी शशि रंजन ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है कि कल्याण विभाग के साथ बैंक के कुछ अधिकारियों की भी संलिप्तता हो सकती है। प्रशासन प्रत्येक पहलुओं की जांच कर रही है फिलहाल लेनदेन से संबंधित सभी खातों को फ्रीज कर दिया गया है और निश्चित रूप से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
     

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : बच्ची के साथ मारपीट के मामले में बीडीओ राकेश कुमार और उनकी पत्नी पर मामला दर्ज
    Next Article कोल इंडिया के कर्मचारियों को पूजा का तोहफा : मिलेगा 64,700 रुपये का बोनस

    Related Posts

    झारखंड

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026
    चतरा

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026
    झारखंड

    रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    June 17, 2026
    Latest Posts

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026

    रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    June 17, 2026

    तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 17, 2026

    डीसी अजय नाथ झा ने खंगाले खेल विभाग के रिकॉर्ड, एक सप्ताह में अपडेट करने का आदेश

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.