Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ONLINE क्लास के दाैरान लिंक भेजकर साइबर अपराधियों ने 1.27 उड़ाए, लालपुर थाना में मामला दर्ज
    झारखंड

    ONLINE क्लास के दाैरान लिंक भेजकर साइबर अपराधियों ने 1.27 उड़ाए, लालपुर थाना में मामला दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2022Updated:January 23, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । साइबर अपराधी अब बच्चाें की ऑनलाइन क्लास के दाैरान लिंक भेजकर परिजनाें के बैंक के खाते से पैसे उड़ा रहे हैं। साइबर अपराधी ऑनलाइन क्लास के दौरान फ्री गेम खेलने का ऑप्शन भेजते हैं। बच्चे इसके झांसे में आ जाते हैं और गेम खेलने का प्रयास करते हैं। तभी बच्चे से गेम कोड के नाम पर ओटीपी मांगा जाता है। इसके बाद उनके माता-पिता के खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। ऐसा ही मामला लालपुर थाना में दर्ज हुआ है। साइबर अपराधियों ने 1.27 लाख रुपए की ठगी ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान कर ली है। ठगी के शिकार रामविनय राम ने लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उनका नौ साल का बच्चा ऑनलाइन क्लास कर रहा था। इसी दौरान फ्री फायर गेम खेलने का ऑप्शन बीच में आ गया। बच्चा गेम में अचानक जुड़ गया और रामविनय राम की पत्नी शिव कुमारी के बैंक खाता जो इंडियन बैंक में है, उससे 1.27 लाख रुपए साइबर अपराधियों ने निकाल लिए। सभी पैसे साइबर अपराधियों ने गूगल पे नंबर से फर्जी तरीके से अलग-अलग यूपीआई से निकाले।

    दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, साइबर अपराधी बच्चों को ऑनलाइन क्लास के दौरान उन्हें गेम खेलने का आप्शन भेज रहे हैं। फिर उनके मोबाइल नंबर को लेकर गेम कोड जानने के नाम पर भेजे गए ओटीपी को मांगते हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। बच्चे साइबर अपराधियों के इन फर्जीवाड़े से अंजान होते हैं। वे गेम कोड के नाम पर उनके द्वारा भेजी गई ओटीपी साइबर अपराधियों को बता देते हैं। इसी का फायदा साइबर अपराधी उठाते हुए माता-पिता का पूरा अकाउंट साफ कर दे रहे हैं। जबतक इसकी जानकारी अभिभावकों को मिलती है, तब तक सारे पैसे निकल चुके होते हैं।

    ऑनलाइन ठगी के ये नए ट्रेंड

    • 1. सिम का केवाईसी अपडेट के नाम से साइबर अपराधी मैसेज कर रहे हैं और ओटीपी मांग रहे हैं।
    • 2. ऑनलाइन जॉब के लिए रजिस्ट्रेशन व बैंक अकाउंट खोलने के नाम पर ठगी हो रही है।
    • 3. बड़ी-बड़ी कंपनियों की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ऑनलाइन फर्जी विज्ञापन है।
    • 4. गूगल सर्च इंजन पर बड़ी-बड़ी कंपनियों के कस्टमर केयर का फर्जी नंबर डालकर ग्राहकों से ठगी कर रहे हैं।

    साइबर एक्सपर्ट बोले- नेट बैंकिंग वाले नंबर पर ऑनलाइन क्लास न कराएं
    साइबर एक्सपर्ट ने कहा कि अपना मोबाइल अभिभावक अपनी निगरानी में बच्चों को उपयोग करने दें। जिस नंबर का इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट या नेट बैंकिंग के लिए करते हैं, उस नंबर का इस्तेमाल ऑनलाइन क्लास वाले मोबाइल में नहीं करें। इस तरह की सावधानी से ही ऑनलाइन ठगी से बचा जा सकता है।

    cyber crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article23 जनवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article गोईलकेरा पोसैता स्टेशन के बीच गुड्स ट्रेन के आगे फटा डेटोनेटर, दो घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.