Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नक्सली एवं कुख्यात अपराधी निर्मल मिंज के सात सहयोगी गिरफ्तार, 4 अलग-अलग हथियार और गोलियां बरामद
    झारखंड

    नक्सली एवं कुख्यात अपराधी निर्मल मिंज के सात सहयोगी गिरफ्तार, 4 अलग-अलग हथियार और गोलियां बरामद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला। पुलिस ने 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन पर नक्सली एवं कुख्यात अपराधी निर्मल मिंज के लिए काम करने का आरोप है। इनके पास से 4 अलग-अलग हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं। पकड़े गए अपराधियों की पहचान जारी प्रखंड के जरडा गांव निवासी शाहरुख आलम,बरवाडीह गांव निवासी महबूब खान,सीसी करम टोली गांव निवासी दीपक चिक बड़ाइक,संजय चिक बड़ाइक, सिंहपुर गांव निवासी विनय एक्का, रायडीह के बरगीडांड़ गांव निवासी इफ्तेखार खान के रूप में की गई है।

    जनावल पंचायत का मुखिया गैब्रियल कुजूर भी इस गिरोह का हिस्सा था। वह एक राजनीतिक दल में प्रखंड स्तर का पदाधिकारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारीब ने बताया कि लातेहार जिला के गारू थाना क्षेत्र से 14 जनवरी को गिरफ्तार कुख्यात नक्सली निर्मल मिंज के सहयोगी की निशानदेही पर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने इनके पास से 3 देशी कट्टा, एक सिक्सर, 4 गोली व 1 खोखा बरामद किया है। गुरुवार को आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान SP ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जरडा गांव निवासी शाहरुख खान अवैध हथियार लेकर घूम रहा है।वह पूर्व में भी रंगदारी व आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। वह फिलहाल निर्मल मिंज के लिए काम कर रहा था। इस सूचना के बाद जारी के थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम छापामारी करने के लिए जरडा गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस ने शाहरुख खान को हिरासत में ले लिया। उसकी तलाशी ली। अपराधी के कमर से 1 देशी कट्टा व 3 गोलियां बरामद हुईं।

    इसके बाद शाहरुख के निशानदेही पर टीम ने बाकी लोगों को हिरासत में लिया। छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा अजय रजक, दीपक कुमार रौशन, उज्ज्वल कुमार गौरव, हवलदार मुरली प्रसाद यादव, हलीम अनसरी, जवान सुमन सुरीन, सुमित कुल्लू, ऊदल महतो व चंद्रदीप कुमार शामिल रहे।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleATS का कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह के खिलाफ कारवाई जारी, हिनू स्थित भाई प्रिंस राज के घर छापेमारी
    Next Article लोहा गलाने की फैक्ट्री में हुआ धमाका, तीन मजदूर जख्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.