Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाढ़ का कहर : बिहार और उत्तर प्रदेश में अब तक 142 लोगों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ का कहर : बिहार और उत्तर प्रदेश में अब तक 142 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली : बिहार और उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से गंगा समेत कई नदियों में उफान से कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं और इसके कारण अबतक 142 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

    उत्तर प्रदेश के अवध और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिसंख्य इलाकों में पिछले पांच रोज से रूक रूक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने मानसून के दस अक्टूबर तक सक्रिय रहने का अनुमान जताया है।

    बारिश के कारण कई इलाकों में घाघरा,राप्ती और शारदा समेत कई नदियों का जलस्तर खतरे का निशान को पार कर चुका है। बाढ़ और वर्षाजनित हादसों में राज्य भर में इस दौरान करीब 100 लोग अपनी जान गंवा चुके है जबकि तटवर्ती इलाकों में गुजर बसर कर रही हजारों की आबादी ने सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर लिया है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्राें में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

    बिहार में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से गंगा समेत नौ नदियों में उफान से जहां पंद्रह जिले बाढ़ की चपेट में है वहीं इस दौरान करीब 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

    आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भारी बारिश से गंगा, सोन, पुनपुन, बूढ़ी गंडक, बागमती, कमला-बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी के जलस्तर में वृद्धि से पटना, भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालंदा, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, अरवल और दरभंगा जिले में आई बाढ़ से कुल 786 गांव की 1709667 आबादी प्रभावित हुई है। इससे राज्य में करीब 42 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हुये हैं।

    केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा नदी दीघाघाट में 44 सेंटीमीटर, गांधीघाट में 106, हाथीदह में 90, मुंगेर में 24, भागलपुर में 71, कहलगांव में 117, सोन नदी मनेर में 85, पुनपुन नदी श्रीपालपुर में 258, बूढ़ी गंडक नदी खगड़िया में 167, बागमती नदी रुन्नी सैदपुर में 113, कमला-बलान नदी झंझारपुर में 34, कोसी नदी बलतारा में 162 एवं कुरसैला में 158, महानंदा ढेंगराघाट में 56 एवं झावा में 48 तथा परमान नदी का जलस्तर अररिया में खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

    इस बीच मौसम विभाग ने बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article28 लाख छोटे कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत : अब एसएमएस से ही भर जाएगा जीएसटी रिटर्न, जाने क्या है नियम
    Next Article खनन घोटाला : सीबीआई ने दर्ज की दो आईएएस अधिकारियों पर एफआईआर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.