Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दोहरा हत्याकांड से शिकारीपाड़ी थाना इलाके में दहशत, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
    झारखंड

    दोहरा हत्याकांड से शिकारीपाड़ी थाना इलाके में दहशत, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका । शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में दोहरा हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है. गुरुवार को अलग-अलग जगहों दो युवतियों का शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है. इसमें एक युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जबकि दूसरे मामले में युवती की पत्थर से कूचकर हत्या की गयी है.

    दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के भोक्तानडीह गांव के समीप ब्राह्मणी नदी के समीप एक पुलिया के नीचे से पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है. युवती का शव जला हुआ है, उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. घटनास्थल शिकारीपाड़ा-काठीकुंड मार्ग पर शव की शिनाख्त और अन्य जांच के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड को बुला लिया है. लेकिन अभी तक किसी तरह की कोई सफलता नहीं मिल पाई है. शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने कहा कि ब्राह्मणी नदी के किनारे से अज्ञात युवती का शव जली अवस्था में बरामद किया गया है. शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं अन्यत्र उसकी हत्या की गयी है और पहचान छुपाने के नीयत से लाश को यहां फेंक दिया गया है.

    शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हांसापाथर गांव के टंडी टोला में गुरुवार को एक 25 वर्षीय युवती बासमती हेम्ब्रम (पिता-बाजुन किस्कु) की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गयी है. मृतका के पिता बाजून किस्कु ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता मुर्मू के साथ अपनी ससुराल शिवलीबोना गया हुआ था और घर पर मेरी बेटी बासमती और उसकी दादी रह गयी थी. रात में किसी ने बासमती को फोन कर बाहर बुलाया तो वह अपनी दादी को यह कहकर घर से बाहर निकली कि थोड़ी देर में आ रही है, देर रात तक वह नहीं आई.

    दादी का कहना है कि वह मोटरसाइकिल की आवाज भी सुनी और आगंतुक का अंधेरे के कारण सिर्फ पैर ही देख पाई. सुबह जब उसकी दादी उठ कर बाहर आई तो घर के बाहर ही उसकी पोती की कुचली हुई लाश पड़ी हुई थी. शव को देखकर प्रतीत होता है कि युवती को अगल बगल में ही कहीं मार कर लाश को घर के सामने डाल दिया गया है. सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस एसके प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची और मामले का खुलासा में लग गयी. लाश के पास पुलिस को खून से सना हुआ पत्थर, एक हंसिया, काला माला और रबर बैंड मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है.

    इस पूरे मामले पर दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा का कहना है कि हांसापाथर गांव में बासमती नामक युवती का शव बरामद हुआ है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस पर आवश्यक आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. शिकारीपाड़ा थाना के कजलादाहा गांव में 1 सप्ताह पूर्व एक महिला का शव मिला था. दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा का कहना है कि इस मामले का सुराग मिल चुका है और जल्द इसका खुलासा किया जाएगा.

    murder
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसनत कुमार की जमानत याचिका झारखंड हाई कोर्ट ने की खारिज, फर्जी सर्टिफिकेट से बने थे दारोगा
    Next Article नक्सली संगठन PLFI की राजदार बनी बांग्लादेश की फातिमा उर्फ अंजली सहित 8 अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.