Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दुमका जेल में बंद कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा ने रेलवे ठेकेदार कमलेश से मांगा रंगदारी, पैसा नहीं देने पर ठेकेदार की रेकी व हत्या की बनी योजना, दुमका में दर्ज हुआ अनिल शर्मा व डब्लू शर्मा समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी
    जोहार ब्रेकिंग

    दुमका जेल में बंद कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा ने रेलवे ठेकेदार कमलेश से मांगा रंगदारी, पैसा नहीं देने पर ठेकेदार की रेकी व हत्या की बनी योजना, दुमका में दर्ज हुआ अनिल शर्मा व डब्लू शर्मा समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2019Updated:October 1, 2019No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। दुमका जेल में बंद कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा रंगदारी का पैसा नही मिलने पर रेलवे ठेकेदार कमलेश सिंह की रेकी व हत्या को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। अनिल शर्मा ने जेल में बंद अपने गुर्गा डब्लू शर्मा उर्फ डब्लू सिंह से मोबाइल पर बातचीत कर यह योजना बनाया है। मोबाइल रिकॉर्डिंग में इस बात की पुष्टि भी हुई है। सीआईडी के अधिकारी ने पूरे साक्ष्य एकत्रित कर दुमका पुलिस को दी और कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा, डब्लू शर्मा उर्फ डब्लू सिंह समेत अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। दुमका के नगर थाना में यह प्राथमिकी दर्ज की है। दुमका पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इधर, सीआईडी की जांच के बाद रेलवे ठेकेदार कमलेश सिंह को रांची पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया कराया गया है।

    पटना से शूटर बुला कर ठेकेदार के हत्या की रची थी साजिश

    दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दुमका जेल में बंद कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा ने जेल में बंद डब्लू शर्मा से मोबाइल संख्या 7979763094 पर बातचीत कर योजना बनाया है। अनिल शर्मा ने डब्लू शर्मा से बातचीत में कहा है कि ठेकेदार कमलेश सिंह की हत्या व रेकी के लिए पटना से शूटर बुलाना है। वहीं, बातचीत में कहा कि शूटर को कैसे घटना को अंजाम देना है, इसको लेकर बताया है। जबकि, घटना को अंजाम देने के बाद कैसे भागना है, इसके बारे में भी बताया गया। अगर, घटना को अंजाम देने में शूटर पकड़े जाते है तो अनिल शर्मा और डब्लू शर्मा का नाम नही लेने को भी बातचीत होती है।

    शर्मा ने जेल से कितनी बार की बातचीत

    सीडीआर जांच से यह बात सामने आयी है कि अनिल शर्मा ने जेल में अपने मोबाइल नंबर से बेटे टूटू से 43 बार, पत्नी से 35 बार बात की। जांच में यह बात भी सामने आयी कि अनिल शर्मा का मोबाइल लगार दुमका में चार टावर लोकेशन में एक्टिव है। अनिल शर्मा ने इस नंबर पर डब्लू शर्मा से भी तकरीबन 60 बार बात की थी। डब्लू के सीडीआर जांच में यह बात सामने आयी है कि डब्लू के मोबाइल नंबर से अनिल शर्मा ने 60 बार, नालंदा में रहने वाले उसके भाई बबलू, रेलवे के ठेकेदार चटनी सिंह समेत अन्य से कई बार बात की है। सीआईडी ने अपने जांच में यह पाया कि अनिल शर्मा ने चंदन कुमार के नाम से फर्जी सिम निकलवाया था। चंदन पटना के आलमगंज का रहने वाला है। सीआईडी जांच में आए तथ्यों के आधार पर शर्मा व उसके सहयोगियों पर एफआईआर दर्ज की गई।

    कुछ माह पूर्व राज्य की जांच एजेंसी और जेल प्रशासन थे आमने-सामने

    दुमका सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा द्वारा जेल से मोबाइल पर कॉल कर कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामले में पिछले महीने पुलिस व जेल प्रशासन आमने-सामने हो गये थे। एक तरफ जहां झारखंड पुलिस की दो जांच एजेंसी विशेष शाखा और सीआइडी ने अनिल शर्मा की गतिविधियों पर नजर रखते हुए रिपोर्ट की थी। वहीं जेल प्रशासन ने अनिल शर्मा को क्लीन चिट दे दिया था। दोनों जांच एजेंसी ने अनिल शर्मा की गतिविधियों पर नजर रखते हुए रिपोर्ट की थी। जिसमें बताया गया था कि अनिल शर्मा दुमका जेल में बैठ कर रेलवे के ठेकों के लिए रंगदारी मांग रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने अनिल शर्मा के गुर्गे डबलू शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। पूरे मामले में दुमका जेल प्रशासन ने एक जांच कर रिपोर्ट दुमका एसपी व गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजी थी, जिसमें जेल प्रशासन ने लिखा था कि अनिल शर्मा को सुरक्षा कारणों से 23 जुलाई 2017 को हजारीबाग से दुमका कारा लाया गया था, यहां उसे कारा प्रकोष्ठ में रखा गया है। कारा प्रकोष्ट में विशेष चौकसी होती है। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी लिखा था कि कारा के बूथ से अनिल शर्मा अपने परिजनों से घरेलू बातचीत भर करता है। इसकी रिकार्डिंग भी सुनी जा सकती है। इस रिकार्डिंग में धमकी दिये जाने संबंधी कोई बात नहीं है। जेल अधीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि जब इस संबंध में अनिल शर्मा से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उसके असमय कारा मुक्ति का मामला हाइकोर्ट एवं राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद के समक्ष है। ऐसी परिस्थिति में वह कोई गलती नहीं कर सकता है।

    https://www.joharlive.com/2019/08/29/the-jail-administration-gave-a-clean-cheat-to-the-gangster-anil-sharma-in-the-investigation-said-only-talks-with-family-members-every-conversation-is-recorded-read-full-report/
    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीबीआई ने 300 से ज्यादा निचले स्तर के अधिकारियों का किया तबादला, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में खाली सीटों पर होंगे नामांकन : प्रो. डा. एसके सिंह

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.