Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सिमडेगा में झारखंड पुलिस के जवान की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
    झारखंड

    सिमडेगा में झारखंड पुलिस के जवान की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा : जिला में पदस्थापित झारखंड पुलिस के जवान मनाेज कुमार की संदिग्ध माैत हो गयी है। जवान देवरी थाना क्षेत्र के पतालडीह का निवासी और उसका ससुराल बिरनी थाना क्षेत्र के किशनीटांड़ गांव था। जबकि झारखंड पुलिस के तौर पर सिमडेगा में उसकी पोस्टिंग थी। इस बीच वह सिमडेगा से सीधा अपने ससुराल पहुंचा।

    जहां उसकी संदिग्ध मौत हो गई। इसके बाद रविवार देर रात ढाई बजे मनोज का शव लेकर ससुराल वाले उसके घर पैतृक गांव देवरी थाना क्षेत्र के पतालडीह पहुंचे। जहां शव देखने के साथ परिजन भड़क उठे और परिवार में चीत्कार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर छा गया। वहीं मौके पर मृतक के भाई मनाेहर तुरी, त्रिभुवन तुरी ने ससुराल वालाें काे हत्या का आरोप लगाया है।

    कहा है कि ससुरालवालों ने मिलकर उसकी हत्या की है। लिहाजा मौके पर ही उन्होंने हुए भाई के माैत की सूचना देवरी थाना पुलिस काे दिया। देवरी थाना पुलिस पतालडीह पहुंची और कहा कि मामला बिरनी थाना का है। लिहाजा परिजनों ने बिरनी थाना में मृतक की पत्नी, सास, साला, ससुर सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।

    पत्नी ने कहा-एक जनवरी को पी ली थी अत्यधिक शराब

    इधर मृतक की पत्नी सबिता देवी ने बताया कि कुछ समय से हम दोनोें के बीच विवाद नहीं हाे रहा था। उसका पति 27 दिसंबर काे किशनीटांड़ आया। एक जनवरी काे वह दिन भर बाहर में शराब पीता रहा। शाम 7 बजे घर आने पर उसका हाथ पैर लड़खडाने लगा।

    पति की स्थिति खराब देखते हुए स्थानीय डाॅक्टर से इलाज कराने के बाद भी काेई सुधार नहीं हुअा। सुबह इलाज कराने के लिए गिरिडीह ले जाने वाले थे, लेकिन अचानक 1 बजे रात में ही उसके पति की माैत हाे गई। उसे दाे लड़का और एक लड़की है। उसका भरण पाेषण काैन करेगा।

    घटना के संबंध में मृतक पुलिस जवान का भाई त्रिभुवन तुरी ने बताया की उसका भाई मनाेज कुमार 2008 में झारखंड पुलिस बल में नियुक्त हाेने के बाद उसने 2009 में बिरनी थाना क्षेत्र के किशनीटांड़ निवासी स्वर्गीय डेगन तुरी की बेटी सबिता देवी से 2008 में शादी कर लिया। शादी हाेने के बाद वह अपनी पत्नी काे साथ सिमडेगा ले गया।

    दाेनाें पति-पत्नी साथ में रहने लगे। कुछ दिनाें के बाद दाेनाें में विवाद हाेने लगा। उसकी पत्नी बार बार भागकर अपनी मायके चली जाती थी। एक महीना पूर्व भी उसकी पत्नी सिमडेगा से मायके चली आई थी। लिहाजा मनोज काफी परेशान रहता था। वह 27 दिसंबर 2021 काे पत्नी काे लाने के लिए ससुराल गया हुआ था।

    इसी बीच रविवार एक बजे रात में मनाेज के ससुराल वालाें फाेन से सूचना दिया की उसके भाई की स्थिति बहुत ही खराब है। सूचना पाकर वे लाेग किशनीटांड़ जाने की तैयारी करने लगे। इसी क्रम में ससुराल वाले मनोज का शव लेकर उसका घर पहुंच गए।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का चलेगा पता

    इस संदर्भ में बिरनी थाना के प्रभारी शर्मानंद सिंह ने कहा कि परिजनों ने आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण सामने आएगा।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article04 जनवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article दुमका में शिक्षक के घर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा बरामद, गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.