Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 6:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चतरा में भाजपा नेता को मॉर्निंग वॉक से लौटते वक्त अपराधियों ने लाठी-डंडे से पीटा, प्रारंभिक उपचार के बाद RIMS रेफर
    झारखंड

    चतरा में भाजपा नेता को मॉर्निंग वॉक से लौटते वक्त अपराधियों ने लाठी-डंडे से पीटा, प्रारंभिक उपचार के बाद RIMS रेफर

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2021Updated:December 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चतरा : शनिवार को भाजपा नेता पर जानलेवा हमला किया गया। घटना नगवां मोहल्ला के पास हुई। भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार चौबे मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर स्थानीय लोग बाहर निकले।

    इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिवार के लोगों ने बताया कि भाजपा नेता का जमीन को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है।सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भाजपा नेता अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में नगवां मोड़ के आगे एक सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। लाठी डंडा से उनकी पिटाई शुरू कर दी। जिससे वह जख्मी होकर गिर गए। रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब घरों से बाहर निकले, तो अपराधी उन्हें देखकर भाग निकले। वहां के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी।

    जख्मी शिव कुमार चौबे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें RIMS रेफर कर दिया है। चिकित्सकों ने बताया कि सिर और पेट में गंभीर चोट आई है। स्वजनों ने बताया कि नगवां और देवरिया गांव की जमीन के कुछ प्लाट पर भू माफिया की नजर है। भू माफिया अवैध तरीके से गरीबों की जमीन लूटना चाहते हैं। भाजपा नेता इसका विरोध कर रहे हैं। यही वजह है कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में JPSC पर सियासी ड्रामा जारी, भानू प्रताप शाही ने कहा- आइटम गर्ल हैं इरफान अंसारी
    Next Article चतरा में सदर ब्लॉक CO की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, वृद्ध के शव के साथ सीओ के खिलाफ नारेबाजी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पावर ग्रिड में डकैती कर महज 1.73 लाख में बेच दिया था सामान, पुलिस ने 9 को दबोचा

    July 27, 2025
    Uncategorized

    भाषाई अस्मिता की रक्षा के लिए मंच सरकार से लगातार लगाता रहेगा गुहार : कैलाश यादव

    July 27, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में भारी बारिश से कांकुवा नदी की पुलिया का एप्रोच रोड बहा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने किया निरीक्षण

    July 27, 2025
    Latest Posts

    पावर ग्रिड में डकैती कर महज 1.73 लाख में बेच दिया था सामान, पुलिस ने 9 को दबोचा

    July 27, 2025

    भाषाई अस्मिता की रक्षा के लिए मंच सरकार से लगातार लगाता रहेगा गुहार : कैलाश यादव

    July 27, 2025

    छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, चार इनामी नक्सली ढेर, हथियार बरामद

    July 27, 2025

    चाईबासा में भारी बारिश से कांकुवा नदी की पुलिया का एप्रोच रोड बहा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने किया निरीक्षण

    July 27, 2025

    चार युवकों के शोक संतप्त परिवार से मिले अर्जुन मुंडा, अधिकारियों को मुआवजा का दिया निर्देश

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.