Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
    खेल-सिनेमा

    एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेले जा रहे मेन्स हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2021 में भारत ने अपने तीसरे मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया. हरमनप्रीत सिंह भारत की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए दो गोल दागे.

    वहीं, एक गोल आकाशदीप सिंह की स्टिक से आया. इस पूरे मैच में भारत ने शुरु से ही अपना दबदबा कायम रखा, लेकिन कुछ मौकों पर पाकिस्तान भारत के डिफेंस को भेदने में कामयाब रहा. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से सिर्फ एक गोल ही आ सका.

    भारत ने इस टूर्नामेंट में कोरिया के खिलाफ 2-2 के ड्रॉ से आगाज किया था. जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश को 9-0 से करारी पटखनी दी थी. मस्कट में एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी 2018 में फाइनल बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था.

    बुधवार को बांग्लादेश को 9-0 से हराने के बाद भारत बढ़े हुए हौसले के साथ उतरा था. उसने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत की. उसके लिए पहला गोल मनप्रीत सिंह ने दागा. उन्होंने यह गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर लगाया. भारत को इस बीच हालांकि कई मौके मिले, लेकिन वह उन्हें गोल में नहीं बदल पाया. पहला क्वॉर्टर इसी स्कोर पर खत्म हुआ. पहले गोल के बाद टीम इंडिया का जश्न देखने लायक था.

    हाफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे

    पाकिस्तान ने इस बीच गोल करने के कई प्रयास किए. लेकिन भारत ने मैच पर अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी. भारत ने गेंद को अपने कब्जे में रखा और पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा. पाकिस्तान की ओर से अफराज ने कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति की सतर्कता ने इस युवा खिलाड़ी को गोल नहीं करने दिया. हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 ही रहा.

    तीसरे क्वॉर्टर में भारत

    तीसरे क्वॉर्टर में भारत के लिए दूसरा गोल आकाशदीप सिंह ने लगाया. उन्होंने 42वें मिनट में गेंद जाल में उलझाते हुए भारत की बढ़त दोगुनी कर दी. हालांकि, जूनैद मंजूर ने कुछ ही देर में जवाबी हमला करते हुए टीम के लिए पहला गोल दागा. इस तरह तीसरे क्वॉर्टर के खत्म होने तक स्कोर 2-1 हो गया.

    54वें मिनट में भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत सिंह ने इसका पूरा फायदा उठाया. उन्होंने जबरदस्त हिट लगाते हुए गेंद को पोस्ट में उलझा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम की बढ़त 3-1 हो गई. इसके बाद पाकिस्तान ने पलटवार की पूरी कोशिश की, लेकिन मजबूत भारतीय डिफेंस को भेदने में नाकाम रही.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में पत्नी से मामूली विवाद में पति ने कर ली आत्महत्या, पड़ोसी से मिली मौत की सूचना
    Next Article झामुमो का 12वें महाधिवेशन की तैयारी पूरी, 50 से ज्यादा तोरण द्वार बनाए गए

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    खेल-सिनेमा

    पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    July 13, 2026
    आदिवासी

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026
    Latest Posts

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.