Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 9:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में Omicron Variant को लेकर अलर्ट, बिहार झारखंड बॉर्डर पर बरती जा रही विशेष चौकसी
    झारखंड

    झारखंड में Omicron Variant को लेकर अलर्ट, बिहार झारखंड बॉर्डर पर बरती जा रही विशेष चौकसी

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में ओमीक्रोन वेरिएंट को लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क है. एक तरफ जहां बिहार झारंखड के बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है वहीं दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की कोरोना जांच को लेकर सख्ती की जा रही है.

    कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर कोडरमा स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर अलर्ट मोड पर है. कोडरमा में एक बार फिर कोरोना जांच तेज कर दी गई है. कोडरमा रेलवे स्टेशन के अलावा बिहार झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में भी आने जाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. जिन लोगों ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है उनकी जांच की जा रही है. बागीटांड़ चेकनाका के पास विशेष शिविर लगाकर स्वास्थ्यकर्मी आने जाने वाले लोगों की जांच कर रहे हैं.

    कोडरमा रेलवे स्टेशन पर भी कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है. राहत भरी बात यह है कि कोडरमा जिले में पिछले 75 दिनों से एक भी संक्रमित मामले की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन, स्वास्थ विभाग लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है. उपायुक्त आदित्य रंजन ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने भी अभी तक वैक्सीन नहीं लिया है वे वैक्सीन जरूर लगवाएं. पहला डोज लेने के बाद कई लोगों ने दूसरा डोज नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज जरूरी है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्थिति को देखते हुए कोरोना जांच में और तेजी लाई जाएगी.

    कोडरमा स्टेशन पर हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा के सैकड़ों यात्री हर रोज उतरते हैं और कोडरमा स्टेशन से सटे बोधगया और हजारीबाग के पारसनाथ में विदेशी यात्रियों का आना जाना लगा रहता है. इसी के मद्देनजर कोडरमा स्टेशन पर कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही हैं.

    coronavirus
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार ने आंध्र प्रदेश में बंधक 16 मजदूर कराए मुक्त, श्रमिकों ने सीएम सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया
    Next Article पाकुड़ में होंडा के शोरूम में भीषण आग, सर्विस सेंटर में शार्ट सर्किट होने का अनुमान

    Related Posts

    झारखंड

    जोन्हा फॉल में DPS रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष बहे, तलाश जारी

    June 20, 2025
    झारखंड

    इस दिन से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र

    June 20, 2025
    झारखंड

    आज होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 20, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 20 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 20, 2025

    जोन्हा फॉल में DPS रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष बहे, तलाश जारी

    June 20, 2025

    इस दिन से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र

    June 20, 2025

    आज होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 20, 2025

    एक्सिओम मिशन 4 की लॉन्चिंग फिर टली, नासा ने नहीं दी नई तारीख

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.