Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 2:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड सरकार ने आंध्र प्रदेश में बंधक 16 मजदूर कराए मुक्त, श्रमिकों ने सीएम सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया
    झारखंड

    झारखंड सरकार ने आंध्र प्रदेश में बंधक 16 मजदूर कराए मुक्त, श्रमिकों ने सीएम सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: आंध्र प्रदेश में बंधक झारखंड के मजदूर के मामले में सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर त्वरित कार्रवाई हुई. आइस आइलैंड में बंधक चाईबासा के 16 श्रमिकों को मुक्त कराया गया है. सभी श्रमिकों को वापस झारखंड लाया जा रहा है. दरअसल, भोले भाले ग्रामीणों को अच्छा काम दिलाने के नाम पर एक ठेकेदार आंध्र प्रदेश लेकर गया था. वहां पहुंचने पर सभी श्रमिकों को इधर-उधर घूमाता रहा. बाद में आइस आईलैंड में मछली पालन के काम में लगवा दिया. वहां उनसे 22 घंटे काम लिया जाता था.

    आंध्र प्रदेश में चाईबासा के मजदूर

    श्रमिकों के अनुसार उनसे रात में भी काम कराया जाता था. काम पर नहीं जाने पर उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की जाती थी. कार्यस्थल पर पीने का साफ पानी भी नहीं मिलता था. सभी को गंदा पानी पीकर रहना पड़ता था. खाना भी ठीक से नहीं मिलता था. तंग आकर श्रमिकों ने इस हालत में काम नहीं करने और वापस झारखंड लौटने की बात ठेकेदार से कही. इसपर श्रमिकों से दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें बंधक बना लिया गया. मजदूरी का पैसा भी नहीं मिला. खाना भी बंद कर दिया गया था.

    सीएम हेमंत सोरेन की पहल

    सीएम हेमंत सोरेन को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने श्रम अधीक्षक, चाईबासा और श्रम विभाग, झारखंड के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को अविलंब श्रमिकों की घर वापसी कराने का निर्देश दिया. सीएम के निर्देश पर प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने आंध्रप्रदेश के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया. उन्हें मजदूरों के हालात से अवगत कराया गया. इसके बाद आंध्रप्रदेश पुलिस और वहां के श्रम विभाग की टीम ने छापेमारी कर श्रमिकों को मुक्त कराया.

    श्रमिकों को 15 दिनों की मजदूरी मिली

    राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की पहल पर श्रमिकों को 15 दिनों का कुल पारिश्रमिक 48,000 रुपये का भुगतान करा दिया गया है. सभी श्रमिक विजयवाड़ा स्टेशन से 2 दिसंबर की सुबह ट्रेन से झारखंड के लिए रवाना हो चुके हैं. श्रमिकों ने एक वीडियो के माध्यम से सीएम हेमंत सोरेन और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में महिला थाना परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा, दो पक्षों के बीच शादी-विवाह को लेकर हंगामा
    Next Article झारखंड में Omicron Variant को लेकर अलर्ट, बिहार झारखंड बॉर्डर पर बरती जा रही विशेष चौकसी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.