Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सिमडेगा SP के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा, पुलिस मुख्यालय ने भेजा सरकार को रिपोर्ट
    झारखंड

    सिमडेगा SP के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा, पुलिस मुख्यालय ने भेजा सरकार को रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची ।  रायपुर स्थित नवकार ज्वेलर्स से चोरी गए 80 लाख के जेवरात की सिमडेगा में बरामदगी के बाद हेराफेरी के मामले में पुलिस की हर तरफ किरकिरी हो रही है। डीआइजी की जांच रिपोर्ट में सिमडेगा के एसपी डा. शम्स तबरेज की कार्यशैली पर लगे गंभीर आरोपों पर पुलिस मुख्यालय ने आठ नवंबर को एसपी से स्पष्टीकरण पूछा था। एक सप्ताह के भीतर एसपी को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने अब तक अपना जवाब नहीं दिया है।

    इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने अब राज्य सरकार से अनुशंसा की है कि एसपी सिमडेगा डा. शम्स तबरेज ने अपने ऊपर लगे आरोपों के विरुद्ध अपना जवाब नहीं दिया है। उनपर लगे आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, इसलिए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।अब इस मामले में एसपी के खिलाफ कार्रवाई के बिंदु पर राज्य सरकार को निर्णय लेना है। पुलिस मुख्यालय ने अपनी अनुशंसा के साथ डीआइजी की रिपोर्ट की कॉपी भी लगाई है, जिसमें एसपी पर गंभीर आरोप लगे थे।

    गौरतलब है कि रायपुर से चोरी गए जेवरात की सिमडेगा में बरामदगी के बाद हेराफेरी मामले में रांची के डीआइजी पंकज कंबोज ने जब जांच की तो सिमडेगा पुलिस की कार्यशैली कटघरे में खड़ी हो गई। भले ही इस मामले में बांसजोर के तत्कालीन ओपी प्रभारी आशीष कुमार, एएसआइ संदीप कुमार व पुलिस चालक शाहिद गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे, अब एसपी व थानेदार के बीच कथित वायरल आडियो से नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। इस प्रकरण में एसपी डा. शम्स तबरेज की भूमिका व कार्यशैली की सीआइडी जांच जारी है।

    आज वायरल आडियो पर अपना मंतव्य दे सकते हैं सीआइडी के एडीजी

    सिमडेगा के एसपी डा. शम्स तबरेज व बांसजोर के तत्कालीन ओपी प्रभारी आशीष के बीच हुई कथित बातचीत के वायरल आडियो की सत्यता के मामले में सीआइडी के एडीजी प्रशांत सिंह मंगलवार को अपना मंतव्य दे सकते हैं। पुलिस मुख्यालय ने उनसे मंतव्य मांगा है कि उक्त वायरल आडियो में किए गए दावे पर प्रारंभिक जांच में कितनी सच्चाई सामने आई है।

    Jharkhand police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article30 नवम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article इंटरनेशनल पैसेंजर्स को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, निगेटिव रिपोर्ट के बाद भी 10 दिनों तक रहना होगा क्वारैंटाइन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.