Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पूर्व मंत्री एनोस एक्का को झारखंड हाई कोर्ट से मिली राहत, दी जमानत, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री एनोस एक्का को झारखंड हाई कोर्ट से मिली राहत, दी जमानत, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एनोस को बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट ने उन्‍हें पारा शिक्षक हत्‍याकांड में जमानत दे दी है। जस्टिस एके गुप्ता और जस्टिस राजेश कुमार की अदालत से एनोस एक्‍का को गुरुवार को जमानत मिली। अदालत की ओर से पासपोर्ट जमा करने और झारखंड से बाहर नहीं जाने की शर्त पर पारा शिक्षक मनोज कुमार हत्याकांड में एनोस को बेल दिया गया है। सिमडेगा की जिला अदालत से पारा शिक्षक मनोज कुमार हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काटते हुए फिलहाल वे जेल में हैं। जस्टिस एके गुप्ता और जस्टिस राजेश कुमार की अदालत ने पासपोर्ट जमा करने और झारखंड से बाहर नहीं जाने की शर्त पर पारा शिक्षक मनोज कुमार हत्याकांड में एनोस एक्‍का को जमानत दे दी।

    एनोस एक्‍का के अधिवक्‍ता अमित सिन्‍हा ने बताया कि उच्‍च न्‍यायालय में सुनवाई के दौरान निचली अदालत में वायस सैंपल के आधार पर सजा दिए जाने की दलील पेश की गई। जिस पर कोर्ट ने वायस सैंपल की जांच से जुड़ी फारेंसिक रिपोर्ट के बारे में जानकारी मांगी। बता दें कि एनोस एक्का को सिमडेगा के एक पारा शिक्षक मनोज कुमार की हत्या के मामले में दोषी पाते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

    इस मामले में एनोस की ओर से निचली अदालत के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दाखिल करते हुए जमानत देने का आग्रह किया गया है। एनोस की ओर से याचिका में कहा गया है कि निचली अदालत का आदेश सही नहीं है। उनके खिलाफ कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिला है। बिना ठोस साक्ष्य के ही उन्हें सजा सुनाई गई है। एनोस एक्‍का के अधिवक्‍ता ने अदालत की ओर से लगाई गई शर्तों को पूरा कर आज ही उनके जेल से निकलने की जानकारी दी गई।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकानपुर में आतंकी हमले की आशंका, हाई अलर्ट जारी
    Next Article मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, प्रकृति की गोद में बसा है हमारा झारखंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.