Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jul, 2025 ♦ 9:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा में बाइक-कार की टक्कर, चार घायल; दो की स्थिति गंभीर
    झारखंड

    जामताड़ा में बाइक-कार की टक्कर, चार घायल; दो की स्थिति गंभीर

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : जिले में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे जाम कर दिया। स्थानीय लोग पुलिस के रवैये से बेहद नाराज थे। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कार चालक को मौके से फरार करा दिया। हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हो गए। पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

    क्या था मामला
    मोहरा स्वास्थ्य उप केंद्र के पास सोमवार को कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें कुल 4 लोग घायल हो गए चारों को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट रोड निकासी मुकेश सिंह अपनी पत्नी तनु सिंह के साथ कार से धनबाद के बाघमारा ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान पोसोइ निवासी गोवर्धन रक्षित अपनी बेटी पूजा रक्षित के साथ मोहरा के एक दवा दुकान से दवा लेकर लौट रहे थे।

    वाहन मोड़ने के चक्कर में कार और बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार व कार में सवार लोग सड़क किनारे एक गड्ढा में जा गिरे। सभी को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया । गंभीर स्थिति को देखते हुए गोवर्धन रक्षित और तनु सिंह को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्‌डा में ECL राजमहल परियोजना से कोयला निकाल रही महिला की खदान धंसने से मौत,पुलिस मौके पर पहुंची
    Next Article नवादा में चोरी के शक में 8 साल के मासूम को उल्टा लटकाकर पीटा, छोड़ने के लिए 40 हजार मांगे

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में अलर्ट जारी

    July 18, 2025
    खूंटी

    रोड है पर पुल नहीं, गर्भवती महिला को खटिया पर लादकर नदी पार कराया

    July 18, 2025
    झारखंड

    रंका अनुमंडलीय पुलिस कार्यालय का डीआईजी ने किया निरीक्षण, दस्तावेजों की जांच में मिली खामियां

    July 17, 2025
    Latest Posts

    गंगा सहित कई नदियां छूने लगीं खतरे की सीमा, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

    July 18, 2025

    झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में अलर्ट जारी

    July 18, 2025

    चंदन मिश्रा ह’त्याकां’ड में शामिल थे 6 अपराधी, मुख्य आरोपी तौसीफ गिरफ्तार

    July 18, 2025

    रोड है पर पुल नहीं, गर्भवती महिला को खटिया पर लादकर नदी पार कराया

    July 18, 2025

    छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल के घर पहुंचा प्रवर्तन निदेशालय, ट्वीट कर बोले- ED आ गई!

    July 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.