Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 2:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सीएम सोरेन लातेहार दौरे पर कोने गांव पहुंचे, महिलाओं को अन्य कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया
    झारखंड

    सीएम सोरेन लातेहार दौरे पर कोने गांव पहुंचे, महिलाओं को अन्य कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार: लातेहार के कोने गांव में आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लातेहार दौरे पर कोने गांव पहुंचे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कोने गांव के शहीद नीलांबर पितांबर के वंशजों को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान लगभग तीन करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया.

    बता दें कि सोमवार को लातेहार के कोने गांव में आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी शिरकत की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य का जो विकास होना चाहिए वह अभी तक हो नहीं पाया है. यहां के ग्रामीण अभी तक अपने अधिकार से वंचित हैं. सरकार ग्रामीणों को उनके अधिकार उनके घर तक जाकर देने की योजना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. ऐस ग्रामीण जो सरकारी कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाते हैं, उन तक अब सरकारी कार्यालय खुद पहुंचकर उन्हें विकास योजनाओं का लाभ देंगे.

    भाजपा पर साधा निशाना

    आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड को जो घाव दिए हैं, उसे भरने में समय तो लगेगा. लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार झारखंड के घाव को भरने के लिए जी जान से लगी हुई है. ग्रामीणों को अब विकास योजनाओं का लाभ आसानी से मिल पाएगा.

    महिला सशक्तीकरण पर जोर

    मुख्यमंत्री ने इस दौरान महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं को सशक्त बना कर ही राज्य का विकास किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि गांव की महिलाओं के उत्पादन को ही अब सरकारी योजनाओं में उपयोग किया जाएगा. सीएम ने कहा कि झारखंड में महिलाएं छोटे-छोटे उद्योग लगाएं, मुर्गी पालन पशु पालन आदि करें. मुर्गी पालन कर बड़े पैमाने पर अंडे का उत्पादन करें, सारे अंडों को जिला प्रशासन खरीदेगा और उसी अंडे का उपयोग सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जाएगा.

    लोगों से विकास योजनाओं से जुड़ने की की अपील

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीणों से अपील की कि राज्य के विकास में योगदान दें. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में अकूत खनिज संपदा है. इसके बावजूद हम इसका उपयोग नहीं करते. जिससे हमारी संपत्ति का उपयोग कर दूसरे राज्य के लोग संपन्न हो रहे हैं और हम वहीं के वहीं रह जा रहे हैं. ऐसे में अब हमें भी अपनी संपत्तियों का सदुपयोग करना होगा .जिससे गांव का विकास होगा .गांव के विकास होने से ही राज्य का संपूर्ण विकास संभव है.

    मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने साधा भाजपा पर निशाना

    कार्यक्रम में झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिर्फ हाथी उड़ाया है. झारखंड को लूटने का काम सिर्फ भाजपा ने किया है. परंतु अब भाजपा के दिन लद गए हैं. आने 10 वर्षों में झारखंड देश का नंबर वन राज्य होगा.

    विधायक और डीसी ने भी किया संबोधित

    कार्यक्रम में विधायक बैजनाथ राम और उपायुक्त अबु इमरान ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की जानकारी ग्रामीणों को दी. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद नीलांबर पितांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. वहीं शहीदों के वंशज रामनंदन सिंह खेरवार कोमल सिंह खेरवार और तेजू सिंह खेरवार को सम्मानित भी किया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री योगेंद्र साव एससी-एसटी से जुड़े एक मामले में बरी
    Next Article BJP अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर रांची के सदस्यों ने राज्यपाल को 5 सूत्री ज्ञापन सौंपा, राज्यपाल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025
    Latest Posts

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025

    AIMIM का आरोप: RJD मुस्लिम वोट चाहती है, लेकिन प्रतिनिधित्व से करती है इनकार…

    September 11, 2025

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025

    रांची में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण, 42 कुत्तों का हुआ ऑपरेशन

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.