Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Jul, 2025 ♦ 12:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो में अवैध कोयला खनन के दौरान खदान में फंसे 4 मजदूर 96 घंटे बाद खुद सुरक्षित बाहर निकले
    झारखंड

    बोकारो में अवैध कोयला खनन के दौरान खदान में फंसे 4 मजदूर 96 घंटे बाद खुद सुरक्षित बाहर निकले

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: धनबाद और बोकारो की सीमा पर स्थित वर्षों से बंद पड़े पर्वतपुर कोल ब्लाक में अवैध खनन के दौरान खदान में फंसे चार ग्रामीण सोमवार की सुबह खुद ही सुरक्षित बाहर निकल आए। यह सभी 96 घंटे तक कोल ब्लॉक में फंसे रहे।

    गत 26 नवंबर को खदान धंसने के कारण यह सभी खदान के अंदर ही रह गए थे। जानकारी मिलने के बाद बोकारो के DC कुलदीप चौधरी व SP चंदन झा ने गत 27 नवंबर को मामले के जांच के आदेश दिए। यही स्पष्ट नहीं हो रहा था कि कोई खदान में फंसा है अथवा नहीं।

    28 नवंबर की NDRF की टीम मौके पर पहुंची। खदान में फंसे मजदूरों को निकालने से लिए ऑपरेशन शुरू हुआ। कुछ देर बाद स्थानीय जटिलताओं को देखते हुए इसे रोक देना पड़ा। टीम ने कहा कि समस्या जटिल है सोच समझ कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। आज ऊपरी सतह में खुदाई करने की योजना बनी थी। इस बीच सभी चारों मजदूर खुद ही खदान से बाहर निकल आए। मौत को मात देकर बाहर निकले इन मजदूरों की पहचान लक्ष्मण रजवार, रावण रजवार, भरत सिंह तथा अनादि सिंह के रूप में की गई है। यह सभी तिलाटांड के रहने वाले हैं। इन लोगों ने बताया कि खदान से बाहर निकलने का रास्ता इन्होंने खुद ही बनाया। मजदूरों के बाहर निकलने की सूचना पर स्थानीय विधायक अमर कुमार बाउरी भी गांव पहुंचे।

    मजदूरों के बाहर निकलने से गांव में जश्न का माहौल है। गांव वालों ने घोषणा की है कि यह सब कुछ अद्भुत, अकल्पनीय और अविश्वसनीय है। लिहाजा गांव के काली मंदिर में पूजा पाठ किया जाएगा। मजदूरों के खदान से बाहर निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के टीम मौके पर पहुंची। मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की। सभी मजदूरों व गांव के लोगों ने अतिरिक्त स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। कहा ईश्वर की कृपा से बचे हैं, पहले पूजा पाठ करेंगे। इसके बाद इलाज के लिए जाएंगे।

    ग्रामीणों के सुरक्षित बाहर निकलने की खुशी में सुबह लोगों ने पटाखे भी छोड़े। स्थानीय थाने समेत जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पहले बीसीसीएल के रेस्क्यू टीम ने खदान में फंसे लोगों को बाहर करने का प्रयास किया। करीब 12 घंटे के ऑपरेशन के बाद टीम ने अपने हाथ खड़े कर दिए।

    कुछ ऐसा था मामला
    बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड स्थित बंद पड़े पर्वतपुर कोल ब्लाक में लंबे समय से अवैध खनन चलता रहता है। यह काम कोयला तस्कर स्थानीय मजदूरों के माध्यम से करवाते हैं। सूचना मिली कि गत 26 नवंबर को को खनन का काम चल रहा था। अचानक से खदान धंसने के कारण खनन कार्य मे लगे लोग फंस गए। कुछ लोगों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। खदान में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की गई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो पा रही थी।। स्थानीय लोग इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे।

    घटना के बाद लगातार मौके पर जुटे रहे लोग
    घटना के बाद क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल था। पहले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पर्वतपुर कोल ब्लाक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सुरंग के चाल पर दरारें दिखी। किसी मजदूर या ग्रामीण के इसमें दबने या गांव के किसी व्यक्ति के गायब होने की सूचना नहीं मिली। इस कोल ब्लाक को कोल इंडिया को दिया गया था। यहां की निगरानी का काम बीसीसीएल कर रहा था। कोल ब्लाक की सुरक्षा के लिए 140 होम गार्ड तैनात किए गए थे। इन सबके बावजूद यह हादसा हो गया।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा के कांसजोर जलाशय में हादसा, दो युवकों के शव बरामद
    Next Article पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एससी-एसटी से जुड़े एक मामले में बरी

    Related Posts

    झारखंड

    मानव तस्करी पर आरपीएफ मूरी की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, छह नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

    July 13, 2025
    जमशेदपुर

    ऑटो चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

    July 13, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन का प्रयास लाया रंग, सऊदी से मृत धनंजय का पार्थिव शरीर आया स्वदेश

    July 13, 2025
    Latest Posts

    लंदन में अहमदाबाद जैसी घटना , टेकऑफ के कुछ पल बाद प्लेन क्रैश

    July 13, 2025

    मानव तस्करी पर आरपीएफ मूरी की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, छह नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

    July 13, 2025

    ऑटो चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

    July 13, 2025

    तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, फॉर्म सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप

    July 13, 2025

    चंपारण में तुषार गांधी का अपमान, बोले- “यह गांधी की विरासत का अपमान है”

    July 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.