Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 2:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चान्हो में ग्रामीणों ने एकलव्य विद्यालय की निर्माणाधीन बाउंड्री गिराई, कहा-ये शहीदों का स्मारक स्थल, स्कूल नहीं बनने देंगे
    झारखंड

    चान्हो में ग्रामीणों ने एकलव्य विद्यालय की निर्माणाधीन बाउंड्री गिराई, कहा-ये शहीदों का स्मारक स्थल, स्कूल नहीं बनने देंगे

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : चान्हो में ग्रामीणों ने सोमवार को जमकर उत्पात मचाया। विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोगों ने पहले हाथों सरना झंडा थाम मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। ये मांडर से बीजुपाड़ा, चान्हो प्रखंड़ मुख्यालय होते हुए सिलागांई पहुंचे।

    यहां इन्होंने अमर शहीद वीर बुधु भगत के स्मारक स्थल के पास निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय की बाउंड्री को गिरा दी।निर्माण स्थल पर मौजूद तीन मिक्सचर मशीन को आग के हवाले कर दिया। साथ ही पानी के टैंकर को उलट दिया।

    आदिवासी संगठन अमर शहीद वीर बुधु भगत के स्मारक स्थल पर विद्यालय निर्माण का विरोध कर रहे हैं। उनकाकहना कि इस स्थान से शहीद वीर बुधु भगत की आस्था जुड़ी है। सरकार जहां चाहे स्कूल का निर्माण करा ले। यहां स्कूल का निर्माण नहीं होने देंगे।

    पहले ही कर चुके हैं दूसरी जगह निर्माण करने का ऐलान
    ग्रामीण पहले ही इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि यहां किसी भी हाल में विद्यालय नहीं बनने देंगे। उनका कहना है कि चान्हो में कई स्थानों पर गैर मजरुआ जमीन है उन स्थानों में से किसी एक जगह इसका निर्माण कराया जाए। इस स्थान से आदिवासियों की आस्था जुड़ी हुई है। हमें विद्यालय के निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सरकार इसके लिए दूसरी जगह चुने।

    दो महीने पहले 12 घंटे तक हाई-वे जाम कर दिए थे
    विद्यालय के निर्माण के विरोध में दो महीने पहले विभिन्न आदिवासी संगठनों ने चक्का जाम कर दिया था। ये NH-75 रांची-डालटनगंज मार्ग पर दिन के करीब 12 बजे से रात के 12 बजे तक धरने पर बैठ गए थे। प्रशासन के आग्रह और आश्वासन के बाद उन्होंने हाई-वे को खाली किया था।

    अर्जुन मुंडा का दर्द- स्कूल खोलने में सरकार नहीं कर रही मदद

    केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहले ही इस पर अपना दर्द जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि दूसरे प्रदेशों में इसपर तेजी से काम हो रहा है, लेकिन झारखंड सरकार का सहयोग इसमें नहीं मिल रहा है। झारखंड में एकलव्य स्कूल खोलने के राह में रोड़े अटकाये जा रहे हैं। जब स्कूल खोलने की तैयारी शुरू हो रही तो जमीन को लेकर पेंच फंस जा रहा है। लोग कहते हैं यहां स्कूल मत बनाइये कहीं और ले जाइये। उन्होंने ये बातें 23 अक्टूबर को BJP की कार्यकारिणी समित की बैठक में कही थी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में सड़क हादसे में दंपती हुए दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
    Next Article हजारीबाग में सांसद अन्नपूर्णा देवी हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा-JPSC मामले को लेकर झारखंड की बदनामी हुई

    Related Posts

    कोडरमा

    राज्य सरकार की लापरवाही के चलते लोगों को नहीं मिल रहा केंद्र की योजनाओं का लाभ : अन्नपूर्णा देवी

    July 8, 2025
    झारखंड

    आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जा सकता : डॉ इरफान अंसारी

    July 8, 2025
    झारखंड

    घाघर वाटरफॉल में युवक की डूबने से मौ’त

    July 8, 2025
    Latest Posts

    मजबूरी में बेटों से जोतवाया खेत, CM ने लिया संज्ञान

    July 8, 2025

    राज्य सरकार की लापरवाही के चलते लोगों को नहीं मिल रहा केंद्र की योजनाओं का लाभ : अन्नपूर्णा देवी

    July 8, 2025

    आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जा सकता : डॉ इरफान अंसारी

    July 8, 2025

    घाघर वाटरफॉल में युवक की डूबने से मौ’त

    July 8, 2025

    रेल मंत्री Ashwini Vaishnav के पिता Dau Lal Vaishnav का निधन, एम्स जोधपुर में ली अंतिम सांस

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.