Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 3:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»JPSC का घेराव करने जुटे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा, अभ्यर्थियों ने कहा- हार नहीं मानेंगे, घेराव तो करेंगे
    झारखंड

    JPSC का घेराव करने जुटे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा, अभ्यर्थियों ने कहा- हार नहीं मानेंगे, घेराव तो करेंगे

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2021Updated:November 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राँची। झारखण्ड लोक सेवा आयोग 7वीं से 10वीं की परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी राँची में प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत राज्य के 24 जिले से अभ्यर्थी मंगलवार सुबह जेपीएससी मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे थे।वहीं प्रशासन की तरफ से इन्हें वहां से खदेड़ दिया गया। उन्हें वहां बैठने की अनुमति नहीं दी गई।

    इस दौरान सभी अभ्यर्थी आवाज दो, हम एक हैं, भाई-भतीजावाद बंद करो, सीट बेचना बंद करो, जब-जब छात्र जागा है, सत्ता का सिंहासन डोला है… जैसे नारे लगाते हुए JPSC से वापस मोरहाबादी मैदान में जमा हो गए हैं।

    अभ्यर्थियों ने कहा कि जेपीएससी जाएंगे और जाकर रहेंगे। हम लड़ने नहीं आए हैं। ये अन्याय हो रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद कट ऑफ जारी नहीं हुआ है । अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि युवा ठगे जा रहे हैं। पैसे के बल पर नौकरी बांटी जा रही है।नाराज अभ्यर्थियों ने कहा कि हमारी संख्या कम थी इसलिए प्रशासन बलपूर्वक वहं से खदेड़ दिया। लेकिन हमलोग डरने वालों में से नहीं है। उन्होंने कहा हमारी लड़ाई जेपीएससी और सरकार से है। हम अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक हार नहीं मानेंगे। हम एक बार फिर से पूरी ताकत से JPSC का घेराव करेंगे। हार नहीं मानेंगे। आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। हमलोग इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

    आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि 7वीं से 10वीं JPSC PT परीक्षा रद्द की जाए। उम्र सीमा में छूट देते हुए सीट बढ़ाने, अंतर जिला परीक्षा सेंटर बनाकर पारदर्शिता से चयन प्रक्रिया के आधार पर परीक्षा का आयोजन किया जाए।

    वहीं आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि JPSC की PT के रिजल्ट में बहुत गड़बड़ी की गई है। परीक्षाफल उम्मीद से विपरीत है। साहेबगंज, लातेहार, लोहरदगा और हजारीबाग जिला के एक ही सेंटर से बेंचवार क्रमवार बैठे अभ्यर्थियों को पास कर दिया गया है। JPSC की ओर से आउट ऑफ सिलेबस से सवाल पूछे गए थे। इन सबके बावजूद अब तक का सबसे हाई कट ऑफ गया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में पति की मौत पत्नी घायल, ग्रामीणों ने किया एनएच जाम
    Next Article गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला एक की मौत, एक जख्मी

    Related Posts

    चाईबासा

    कोल्हान विश्वविद्यालय में शिक्षा सुधार की नई पहल: सेमेस्टर, पीएचडी, और नर्सिंग पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव

    September 12, 2025
    झारखंड

    झारखंड के बकाया के लिए समिति गठित, जल्द होगा समाधान : केंद्रीय कोयला मंत्री

    September 12, 2025
    झारखंड

    झारखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने रांची में खिलाड़ियों का किया सम्मान

    September 12, 2025
    Latest Posts

    पटना में प्रेमी-प्रेमिका की ह’त्या, रेलवे ट्रैक पर मिले श’वों के टुकड़े, पुलिस ने बताया ऑनर किलिंग

    September 12, 2025

    कोल्हान विश्वविद्यालय में शिक्षा सुधार की नई पहल: सेमेस्टर, पीएचडी, और नर्सिंग पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव

    September 12, 2025

    झारखंड के बकाया के लिए समिति गठित, जल्द होगा समाधान : केंद्रीय कोयला मंत्री

    September 12, 2025

    नींद की कमी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल बिगाड़ रही मेंटल हेल्थ… जानें सुधार के आसान उपाय

    September 12, 2025

    फिर खुलेगा माता का द्वार, 14 सितंबर से शुरू हो सकती है वैष्णो देवी यात्रा

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.