Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ह्यूस्टन हुआ मोदीमय, उर्जा के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच समझौता, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    ह्यूस्टन हुआ मोदीमय, उर्जा के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच समझौता, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    ह्यूस्टन : भारत और अमेरिकी कंपनीयों के बीच उर्जा के क्षेत्र में रविवार को एक समझौता हुआ।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान मौजूद थे। उन्होंने ट्वीट कर बताया,“टेलुरियन और पेट्रोनेट एलएनजी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने का गवाह बना।”

    भारतीय पेट्रोलियम कंपनी पेट्रोनेट ने यहां अमेरिका की प्राकृतिक गैस (एलएनजी) कंपनी टेलुरियन से 50 लाख टन एलएनजी प्रति वर्ष आयात करने के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सात दिन के दौरे पर अमेरिका पहुचें। उनके यहां पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि श्री मोदी ने ऊर्जा क्षेत्र के शीर्ष मुख्य कार्यकारी अधिकारीयों के साथ सार्थक मुलकात की है।
    श्री कुमार ने ट्वीट कर कहा,“श्री मोदी ने हूस्टन में ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के शीर्ष अधिकारीयों के साथ सार्थक बातचीत की है। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा और दोनों देशों में आपसी निवेश के मौकों को बढ़ावा देने के लिए साथ में काम करने के मुद्दे पर भी बातचीत की है।”
    इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर कहा गया,“ भारत-अमेरिका मित्रता को और मजबूत करना है तथा दोनों देश ऊर्जा क्षेत्र में परस्पर सहयोग में विविधता लाने की संभावनाओं को तलाश करेंगे। ”
    श्री मोदी के शनिवार को यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर प्रमुख ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों जैसे बीपी, एक्सॉन मोबिल, स्क्लूमबरजर, बेकर ह्यूजेस, विंमर इंटरनेशनल, चेनियर एनर्जी, डोमिनियन एनर्जी, आईएचएस मार्किट और एमर्सन इलेक्ट्रिक कंपनी के शीर्ष प्रतिनिधि और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर भी इस मौके पर मौजूद थे।
    श्री मोदी एक सप्ताह के अमेरिका के दौरे पर हैं। उनके साथ विदेश मंत्री डॉ. एस. जशंकर, विदेश सचिव अजय गोखले और अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला भी यहां आये हैं।
    श्री मोदी ने अपने पहले ट्वीट में कहा, “यहां ह्यूस्टन में एक चमकदार दोपहर है। इस गतिशील और ऊर्जावान शहर में कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला की प्रतीक्षा कर रहा हूं।”
    गौरतलब है कि श्री मोदी ने भारत में ऊर्जा क्षेत्र में प्राकर्तिक गैस के भंडार को आने वाले वर्षों में15 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य तय किया है जो वर्तमान में लगभग 6.5 फीसदी है। मई 2019 में दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा है।

    #Online news Latest news Narendra modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब जल्द बदलने वाली है सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र!
    Next Article तड़ीपार के घर पर पुलिस की दबिश, तीन अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    Latest Posts

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.