Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एक्सपो उत्सव का रंगारंग आगाज, पांच दिवसीय मेगा ट्रेड फेयर शुरू, नई पीढ़ी की नेतृत्व क्षमता अद्भुत : कमल नयन चौबे
    झारखंड

    एक्सपो उत्सव का रंगारंग आगाज, पांच दिवसीय मेगा ट्रेड फेयर शुरू, नई पीढ़ी की नेतृत्व क्षमता अद्भुत : कमल नयन चौबे

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। जेसीआई रांची के तत्वावधान में उपभोक्ता मेगा ट्रेड फेयर एक्सपो उत्सव 2019 का आज रंगारंग शुभारंभ हुआ। 24 सितम्बर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित यह एक्सपो जेसीआई की 24वी संस्करण है। इसका उद्घाटन झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह वास्तव में रांची वासियों का त्यौहार है इससे हर वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे।

    यह कंज्यूमर अफेयर मील का पत्थर साबित हुआ है हो रहा है उन्होंने कहा कि जेसीआई की टीम के सदस्यों के की उर्जा उनके जज्बे और जुनून को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि नई पीढ़ी ने अपने नेतृत्व क्षमता क्षमता का सदुपयोग करना शुरू किया है उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली की शुरुआती दौर में एक्सपो 5000 स्क्वायर फीट में लगा करता था वही इसका दायरा बढ़ते हुए अब लगभग 100000 स्क्वायर फीट में यह कंजूमर पर आयोजित हो रहा है श्री चौबे ने कहा कि झारखंड पुलिस की ओर से एक सौ उत्सव के सफल आयोजन में हर संभव सहयोग किया जाएगा। ट्रेड फेयर का उद्घाटन होते ही रांचीवासियो के लिए खुल गया। एक्सपो 2019 के संयोजक निखिल मोदी ने कहा कि इस बार आकर्षण के केंद्र है ए.सी जर्मन हेंगर, झारखण्ड टूरिज्म का खास हेंगर लगेगा, पिंक हेंगर खास कर महिला उद्यमी के लिए, मिडनाइट बाजार, हाट बाजार, फ़ूड जोन, बच्चो के लिए एम्यूजमेंट पार्क । ट्रेड फेयर में मात्र 10 रू के प्रवेश शुल्क में रांची के कई प्रतिष्ठानों के डिस्काउंट बुकलेट मिलेंगे । शॉपिंग का मज़ा उठाने के लिए एक्सपो उत्सव सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी।


    सह संयोजक प्रतीक जैन ने कहा कि यह मेला कुल 2 लाख स्क्वायर फुट में होगा एवं एक्सपो में चप्पे चप्पे पर कैमरे लगे हुए रहेंगे एवं सुरक्षा के लिए 125 से ज्यादा गार्ड तैनात रहेंगे। एक्सपो में मारुती,ऍम.जी, टाटा मोटर्स, हुंडई, नेक्सा, टोयोटा, हीरो, के.टी.एम, हीरो इलेक्ट्रिक, बजाज, हल्दीराम,जिंदल, गोदरेज, एल.जी, विका विंडोज,जल सेनेटरी जैसे कई बड़े ब्रांड के स्टाल में शॉपिंग का लुत्फ़ उठाया जा सकता है।
    अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि रांची वासियों के लिए यह एक लोकप्रिय ट्रेड फेयर बन गया है।
    एक्सपो में 250 से भी ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर, जमशेदपुर, धनबाद, रांची के साथ साथ अफगानिस्तान, थाईलैंड से स्टाल लगे हैं।जिसमे इलेक्ट्रॉनिक्स, साज सज्जा, वाहन, फर्नीचर, मोबाइल, कपडे, किचन सामग्री, इत्यादि के सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए गए हैं।
    इस वर्ष जेसीआई द्वारा प्राइड ऑफ़ राँची प्रतियोगिता रखी गई है। जिसमे रांची के पुराने व्यवसायियों को सम्मानित किया जाएगा एवं तम्बोला नाईट का आयोजन 23 सितम्बर को शाम 6 बजे रखा जाएगा, साथ ही हर रोज़ कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी। हेल्दी बेबी शो, डांस कम्पटीशन, टॉप शेफ, अंताक्षरी, डॉग शो, फैंसी ड्रेस सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।
    इस अवसर पर अध्यक्ष जेसी राकेश जैन, सचिव जेसी सौरभ शाह, संयोजक जेसी निखिल मोदी, सह संयोजक जेसी प्रतीक जैन, जेसी दीपक अग्रवाल, जेसी वरुण जालान, जेसी अमित खोवाल, जेसी सिद्धार्थ चौधरी, जेसी सिद्धार्थ जैसवाल, जेसी अविकल मस्कारा, जेसी रवि अग्रवाल, जेसी विक्रम चौधरी, जेसी शुभम बुधिया, जेसी निशांत मोदी, जेसी अभिषेक जालान, जेसी अंकित जालान सहित एक्सपो के स्टालधारक वह काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : स्टॉप बैरियर तोड़ कर प्लेटफॉर्म से बाहर निकली बैद्यनाथधाम-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन
    Next Article जेजेएमपी पर शंका, जल गया दो करोड़ का बीड़ी पत्ता

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अलकतरा घोटाले के आरोपी BJP विधायक सत्येंद्र तिवारी का घटिया बयान, CM की मां पर बोले- ‘मर गई है, रो रहे हैं, विलाप कर रहे हैं’

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026
    Latest Posts

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.