Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 2:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में अनियमितता पर डीसी की बड़ी कार्रवाई, जिला के 52 कर्मचारियों का किया तबादला
    झारखंड

    धनबाद में अनियमितता पर डीसी की बड़ी कार्रवाई, जिला के 52 कर्मचारियों का किया तबादला

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: दुर्गा पूजा जैसे व्यस्त समय में भी धनबाद उपायुक्त ने गोविंदपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया था, जिसमें उन्होंने कई अनियमितताएं पायी थी. जिसके बाद डीसी ने मामले में संज्ञान लेते हुए प्रखंड के सभी 8 राजस्व कर्मचारी के साथ ही जिला के सभी 52 कर्मचारियों का तबादला कर दिया.

    11 अक्टूबर को धनबाद उपायुक्त ने गोविंदपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया था (DC inspected Govindpur Circle Office). 4 घंटे से अधिक समय तक धनबाद उपायुक्त अंचल कार्यालय में मौजूद रहे. इस दौरान फरियादियों ने भी कई प्रकार की शिकायत धनबाद उपायुक्त से की थी. आमीन पर भी लोगों ने कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद दूसरे ही दिन आमीन का दूसरी जगह तबादला कर दिया गया. लोगों की ओर से अंचलाधिकारी के ऑफिस में नहीं मिलने और फोन भी नहीं उठाने की शिकायत भी सामने आई थी.

    इसके बाद उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी को शो-कॉज भी किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला के सभी राजस्व कर्मचारियों पर एक साथ गाज गिरी है. म्यूटेशन और जमीन मापी से संबंधित कई प्रकार की शिकायत जिला के लगभग सभी प्रखंडों से धनबाद उपायुक्त को मिल रही थी. जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद उपायुक्त ने गोविंदपुर प्रखंड में कार्यरत सभी 8 राजस्व कर्मचारियों का तबादला जिला के दूसरे प्रखंड में कर दिया. साथ ही साथ राजस्व कर्मचारियों के रवैये से नाराज उपायुक्त ने जिला के सभी 52 राजस्व कर्मचारियों का तबादला एक साथ अन्यत्र जगह पर किया है. जिला में एक साथ इस प्रकार की तबादले से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सरकार गिराने के तीनों आरोपियों को ACB कोर्ट से मिली जमानत
    Next Article रांची में बोरिंग करने वाली गाड़ी में लगी आग, इलाके में दहशत का माहौल

    Related Posts

    झारखंड

    पिंड्राजोरा में योग दिवस पर कार्यक्रम, बच्चों में दिखा उत्साह

    June 21, 2025
    झारखंड

    कब मनाया जायेगा मुहर्रम, जानें इसका महत्व और इतिहास

    June 21, 2025
    क्राइम

    जमशेदपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू ढोते ट्रक जब्त

    June 21, 2025
    Latest Posts

    पिंड्राजोरा में योग दिवस पर कार्यक्रम, बच्चों में दिखा उत्साह

    June 21, 2025

    नीतीश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में की तीन गुना बढ़ोतरी

    June 21, 2025

    कब मनाया जायेगा मुहर्रम, जानें इसका महत्व और इतिहास

    June 21, 2025

    पंचायती राज विभाग ने शुरू की सोलर लाइट्स की गुणवत्ता पर व्यापक जांच

    June 21, 2025

    मुफ्त योगा मैट के लिए पाटलीपुत्र में मची लूट

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.