Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Aug, 2025 ♦ 9:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाराष्ट्र में बोले प्रधानमंत्री मोदी, हमें कश्मीर में फिर से नया स्वर्ग बनाना है
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र में बोले प्रधानमंत्री मोदी, हमें कश्मीर में फिर से नया स्वर्ग बनाना है

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक में देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में भाजपा सरकार के महाजनादेश यात्रा के समापन पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नई सरकार के 100 दिन पूरे और पहला ‘शतक’ आपके सामने है। इस शतक में धार भी है, रफ्तार भी है और आने वाले पांच वर्षों की साफ सुथरी तस्वीर भी है। पहले शतक में देश, समाज और दुनिया में नए भारत के नए दृष्टिकोण की झलक है। कठिन चुनौतियों से टक्कर की ललक भी है, विकास का जोश भी है और भारत की वैश्विक ताकत का संदेश भी है।
    दशकों से कश्मीरियों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हमें कश्मीर में फिर से ‘नया स्वर्ग’ बनाना है।

    महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए सीमा पार से बहुत कोशिश की जा रही है।

    उन्होंने कहा, ‘‘हमें फिर से (कश्मीर में) नया स्वर्ग बनाना है…. सभी कश्मीरी को गले लगाएं।’’
    पीएम मोदी ने कहा कि जब लोकसभा का चुनाव हुआ, तो 60 साल के बाद पहली बार एक सरकार दोबारा चुनकर आई और पहले से ज्यादा बहुमत के साथ चुनकर आई। जब आप ताकत देते हैं तो सरकार कैसे काम करती है, हमारी सरकार के प्रथम 100 दिन का कार्यकाल इसका उदाहरण है।

    ‘मवेशी वोट नहीं डालते’
    विरोधी पार्टी के नेताओं द्वारा 50 करोड़ मवेशियों के टीकाकरण को राजनीतिक कदम बताए जाने पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मवेशी वोट नहीं डालते।’’

    राष्ट्रीय मवेशी बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम मवेशियों से मुंहपका और खुरपका बीमारी और ब्रुसेलोसिस को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश में जुटा है। इसी प्रयास के तहत भैंसों, भेड़ों, बकरियों और सुअरों सहित करीब 50 करोड़ मवेशियों का टीकाकरण किया जाना है।

    मुख्यमंत्री की तारीफ कर मांगा समर्थन
    उन्होंने कहा कि देवेंद्र जी ने पांच वर्ष अखंड और अविरत साधना करके महाराष्ट्र की सेवा की और राज्य को नई दिशा दी। अब महाराष्ट्र की जिम्मेवारी है की फिर एक बार देवेंद्र जी के नेतृत्व में स्थिर राजनीति का फायदा उठाना चाहिए।

    इससे पहले उन्होंने कहा कि आज मेरे जीवन का एक छत्रपति शिवाजी महाराजजी के वंशज उदयन ने मेरे सिर पर एक छत्र रखा। यह मेरे लिए सम्मान भी है और आशीर्वाद भी। उन्होंने कहा कि इस छत्र की इज्जत के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।

    पीएम मोदी की रैली को लेकर एक दिन पहले बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई थी। पिछले दो हफ्ते के भीतर पीएम मोदी का यह दूसरा महाराष्ट्र दौरा है। इससे पहले वह सात सितंबर को मुंबई और औरंगाबाद गए थे।

    चुनाव आयोग किसी भी वक्त महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाजनादेश यात्रा अहमदनगर से शुरू की थी, जिसका नासिक में समापन होगा। संभावना जताई जा रही है कि इस रैली में पीएम मोदी कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं।

    विधानसभा चुनाव के लिहाज से नासिक भाजपा के लिए अहम जिला माना जाता है। नासिक की तीनों विधानसभा सीटों पर अभी भाजपा का कब्जा है। भाजपा किसी भी कीमत पर तीनों की तीनों सीटें जीतना चाहेगी।

    jharkhand Latest news Narendra modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभतीजी की शादी के लिए निकाला था बैंक से 2.50 लाख, बाइक सवार अपराधी लूटकर ले गए पैसों से भरा झोला, पढें पूरी रिपोर्ट …
    Next Article 17 अक्तूबर तक भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की न्यायिक हिरासत बढ़ी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग देह व्यापार मामला : पुलिस ने 17 होटल संचालकों को हिरासत में लिया

    August 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सभी DC 15 सितंबर तक पूरी करें बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया : मुख्य सचिव

    August 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भूलेगा देश : कमलेश

    August 20, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग देह व्यापार मामला : पुलिस ने 17 होटल संचालकों को हिरासत में लिया

    August 20, 2025

    सभी DC 15 सितंबर तक पूरी करें बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया : मुख्य सचिव

    August 20, 2025

    राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भूलेगा देश : कमलेश

    August 20, 2025

    जमशेदपुर में साइबर ठगी का खुलासा, बैंक खाता खुलवाने के नाम पर करते थे फ्रॉड…

    August 20, 2025

    ICC ने तोड़ी चुप्पी, ओडीआई रैंकिंग से विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम गायब होने पर दी सफाई…

    August 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.